Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

शरीर में है आयरन की कमी? इन 4 चीजों से करें दिन की शुरुआत

एनीमिया होने पर शरीर में आयरन की कमी होने लगती है, हीमोग्लोबिन बनना कम हो जाता है, जिसकी वजह से थकान और दिल की धड़कन बढ़ना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
Updated:- 2023-08-15, 08:00 IST
iron rich foods for low haemoglobin

हमारे शरीर में आयरन की कमी होने पर इसके कई लक्षण नजर आने लगते हैं। आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो ब्लड में ऑक्सीजन को ले जाने के लिए जरूरी प्रोटीन, हीमोग्लोबिन के फंक्शन के लिए जरूरी है। इसके अलावा भी शरीर के कई और फंक्शन्स में इसकी अहम भूमिका है। एनीमिया यानी की आयरन की कमी होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन का बनन कम हो जाता है। जिसकी वजह से सांस लेने में परेशानी, थकान, सिरदर्द, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना, बेहोशी और इम्यून सिस्टम का कम होना, जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।

आयरन की कमी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लिए डाइट में कुछ बदलाव जरूरी होते हैं। कई फूड आइटम्स में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए आयरन की कमी होने पर इन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको ऐसी ही 4 चीजों के बारे में बता रहे हैं। अगर आपके शरीर में आयरन का लेवल कम है, तो इन चीजों से अपने दिन की शुरुआत करें। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल दे रही हैं।

सूखी अंजीर से बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

dry figs for low iron level

सूखी अंजीर, शरीर में आयरन लेवल बढ़ाने के लिए अच्छी मानी जाती है। महिलाएं अक्सर एनीमिया का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में खून की कमी पूरी करने के लिए सूखी अंजीर का सेवन करें। सुबह के समय 2 अंजीर खाएं। इसमें कैल्शियम और फाइबर भी अधिक होता है। हड्डियों और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद है।

आयरन की कमी पूरी करेगा खजूर

अगर आप खून की कमी से जूझ रही हैं, तो आपको खजूर जरूर खाना चाहिए। खजूर में आयरन, विटामिन्स, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।

किशमिश और बादाम से खून की कमी होगी पूरी

raisins to boost iron level

किशमिश और बादाम में भी आयरन अधिक होता है। आधा कप किशमिश से लगभग 1.3 मिली ग्राम आयरन मिलता है। बादाम में कैल्शियम और मैग्निशियम अधिक होता है। इससे हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम और किशमिश का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- शरीर में रहती है कमजोरी तो इन फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल

अलिव के बीज से बढ़ेगा आयरन

अलिव या हलीम के बीजों से भी आयरन लेवल बढ़ता है। इसमें फाइबर, आयरन और फॉलिक एसिड अधिक मात्रा में होता है। यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान, खून की कमी हो जाती है। ऐसे में हलीम के बीजों का सुबह के वक्त सेवन लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में आयरन की कमी के दिखते हैं ऐसे लक्षण

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

FAQ
क्या आयरन की कमी महिलाओं में अधिक होती है?
महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले आयरन की कमी अधिक होती है। इसका कारण न्यूट्रिशन्स की कमी और पीरियड्स हैं।
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर थकान महसूस होना, सिरदर्द, चक्कर आना, बेहोशी, पैरों में दर्द, कमजोरी लगना और दिल की धड़कन का अनियमित होना, जैसे लक्षण हो सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।