Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान यह हैक्स आएंगे आपके काम

    अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करना चाहती हैं तो यह हैक्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।   
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2022-09-23,07:00 IST
    Next
    Article
    hacks will help you to follow intermittent fasting

    जब बात खुद को फिट रखने की होती है, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ आहार पर भी ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक होता है। अमूमन महिलाएं अपनी बॉडी शेप को मेंटेन करने के लिए तरह-तरह की डाइट का सहारा लेती हैं। इन्हीं में से एक पॉपुलर डाइट है इंटरमिटेंट फास्टिंग। यह एक खास तरह की डाइट होती है, जिसमें केवल ईटिंग विंडो में ही खाया जाता है, बाकी समय फास्टिंग की जाती है।

    वेट लॉस के लिए इस तरह की डाइट को बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि जब महिलाएं इस डाइट को फॉलो करती हैं तो उन्हें काफी असहजता महसूस होती है। कुछ महिलाओं को फास्टिंग पीरियड में भूख भी लगती है, जिसके कारण वह बैचेन हो जाती हैं। कई बार महिलाएं अपने फास्टिंग पीरियड को ब्रेक भी कर लेती है। जिसके कारण उन्हें वह लाभ नहीं मिलता, जो उन्हें वास्तव में मिलना चाहिए। हो सकता है कि आपने भी अभी-अभी इंटरमिटेंट फास्टिंग करना शुरू किया हो या फिर करने की योजना बना रही हों। ऐसे में कुछ आसान हैक्स इसे सही तरह से फॉलो करने में आपकी मदद करेंगे, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं- 

    स्लो करें स्टार्ट

    Intermittent Fasting Hacks

    अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए बेहतर रिजल्ट पाना चाहती हैं और इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के फॉलो करना चाहती हैं तो इसका आसान तरीका है आप शुरुआत स्लो करें। कुछ महिलाएं शुरुआत में ही 12:12 नियम को फॉलो करती हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता। इससे आपको अधिक फूड क्रेविंग्स होती है और आपके लिए खुद पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल होता है। इसलिए प्रारंभ में 16: 8 का नियम फॉलो करें। मसलन, आप ईटिंग विंडो 16 घंटे का हो और फास्टिंग पीरियड 8 घंटे का होना चाहिए।

    इसे भी पढ़ें: ये जादुई जड़ी-बूटी महिलाओं के शरीर में लाती हैं ये 3 बदलाव, लेने का सही तरीका जान लें

    अपनाएं नाइट हैक

    Intermittent Fasting Hacks in hindi

    जो महिलाएं पहली बार इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो कर रही हैं, उनके लिए यह हैक काफी अच्छा है। आप शुरुआत में अपना फास्टिंग पीरियड नाइट का रखें। मसलन, आप दस से छह या ग्यारह से सात बजे तक के टाइम को फास्टिंग पीरियड रख सकती हैं। इससे आपको शुरुआत में ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं होगा कि आप किसी तरह की फास्टिंग कर रही हैं या फिर कोई डाइट फॉलो कर रही हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि आप अपना फास्ट हर दिन एक नियत समय पर ही तोड़ें। मसलन, किसी दिन सात तो किसी दिन आठ बजे ना खाएं।

    Recommended Video

    पीएं बहुत सारा पानी 

    Intermittent Fasting Hacks tips

    अमूमन महिलाएं सोचती हैं कि जब उनका फास्टिंग पीरियड चल रहा होता है तो वह पानी भी नहीं पी सकती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आप पूरा दिन पानी किसी भी समय पी सकती हैं। लेकिन आपको जूस या सूप अवॉयड करना है। जब आप फास्टिंग पीरियड में भी खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखती हैं, तो इससे आपको जल्द भूख नहीं लगती है। इससे आपके लिए फास्टिंग करना अधिक आसान हो जाता है।

    इसे भी पढ़ें: किडनी की समस्या होने पर मशरूम खाएं या नहीं, एक्सपर्ट से जानिए

    अदरक की चाय की ट्रिक 

    know health tips in hindi

    आपको शायद पता ना हो, लेकिन अदरक की चाय का सेवन करने से फास्टिंग पीरियड के दौरान होने वाली क्रेविंग्स को काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है। आप सुबह के समय या फिर रात में अदरक की चाय का सेवन करें। जब आप ऐसा करेंगी तो फास्टिंग पीरियड में आप खुद को अधिक संतुष्ट महसूस करेंगी और आपको जल्दी भूख का अहसास भी नहीं होगा।

    तो अब आप भी इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हुए इन टिप्स को फॉलो करें और अधिक आसान तरीके से अपना वजन कम करें।

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

    Image Credit- freepik

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi