gulkand shake

गर्मियों में पिएं यह शेक, पेट को मिलेगी ठंडक

गर्मियों में पेट और शरीर को ठंडा रखने के लिए आप गुलकंद का शेक पी सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे गुलकंद आपके लिए फायदेमंद है
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 16:09 IST

गर्मियों के मौसम में गर्म हवाओं और तपती धूप के कारण कई तरह की परेशानियां होती है। शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, सोडा, कोल्ड कॉफी वगैरह पीते हैं,लेकिन असल मायने में बास यह ऊपर से ठंडा होता है इसकी तासीर गर्म और सेहत को नुकसान पहुंचाती है। जिसके कारण पेट में गर्मी बढ़ जाती है,इसके कारण मुंह में छाले, पेट में अल्सर, चेहरे पर दाने वगैरह हो जाते हैं। अगर आप भी गर्मियों के मौसम शरीर के साथ ही पेट को भी ठंडा रखना चाहते हैं तो एक नेचुरल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक आपको गर्मियों में गुलकंद शेक पीना चाहिए। आइए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे के बारे में।

गुलकंद शेक के फायदे

gulkand

गुलकंद को गुलाब के फूलों से तैयार किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आपको गर्मियों में पेट में गर्मी की शिकायत होती है तो इससे पेट को ठंडक पहुंचती है। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलाता है। गुलकंद शेक पीने से एसिडिटी या अल्सर की शिकायत दूर हो सकती है।

गुलकंद शरीर से अतिरिक्त गर्मी को कम करने में मदद करता है। इससे लू लगना, नाक से खून आने और चक्कर आने की समस्या से भी बचाव होता है। यह एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को इंफेक्शन से बचाता है। गुलकंद रक्त को शुद्ध करता है जो त्वचा के रंग को साफ और चमकदार बनाने में योगदान करता है।

गुलकंद शेक बनाने की सामग्री

  • गुलकंद 1 चम्मच
  • 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स
  • 1 कप ठंडा दूध
  • मिश्री पाउडर
  • आइस क्यूब

गुलकंद शेक बनाने की विधि

gulkand cool shake

  • शेक बनाने के लिए मिक्सी जार में सब्जा सीड्स, ठंडा दूध, गुलकंद डालें।
  • अब इसमें मिश्री डाल कर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
  • तैयार है आपका शेक,इसे गिलास में निकालें।
  • ऊपर से आइस क्यूब डाल कर सर्व करें।

यह भी पढ़ें-वजन घटाने के लिए बेस्ट है यह जूस, ब्रेकफास्ट में पीने से मिलेगा फायदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।