Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

महंगे फेस वॉश को कहें बाय-बाय, पिम्पल्स कम करने एक लिए ऐसे इस्तेमाल करें 'कच्चा दूध'

अगर आप भी चेहरे पर होने वाले पिंपल्स को कम करने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कच्चे दूध से इन पिंपल्स को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है। 
Updated:- 2025-12-24, 01:14 IST
image

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए अधिकतर महिलाएं बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे से पिंपल्स को कम करने के लिए महंगे फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप कम खर्च में घर बैठे चेहरे पर हो रहे पिंपल्स को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन खास नुस्खे के बारे में।

चेहरे के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं और फेस पर होने वाले पिंपल्स को कम करना चाहती हैं, तो अब आप कम खर्चे में यानी सस्ते में अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप घर पर रहकर कच्चे दूध का का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

1 - 2025-12-24T005906.309

यह भी पढ़ें- इन चीजों का इस्तेमाल कर घर पर करें मिल्क फेशियल, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

कच्चे दूध को डायरेक्ट चेहरे पर लगाएं

कच्चे दूध का स्किन के लिए इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप हर एक दिन छोड़कर रोजाना रात में सोने से पहले कच्चे दूध को कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से पहले आप स्किन को अच्छी तरह धो कर साफ़ कर लें, फिर इसे अप्लाई कर सकती हैं। कच्चे दूध को अच्छी तरह चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें या कम से कम 40 मिनट तक कच्चे दूध को चेहरे पर लगा कर रखें, उसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। 

2 - 2025-12-24T005858.743

कच्चे दूध और केसर का करें इस्तेमाल

इसके अलावा आप एक कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें थोड़ी सी केसर की पत्ती डाल दें। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल मिक्स करें और थोड़ी देर के लिए इसे रख दें। अब आप कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। यह मिश्रण आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा साथ ही पिंपल्स और रैशेज जैसी प्रॉब्लम को कम कर सकता है।  

यह भी पढ़ें- कच्चे दूध के साथ मिला लें ये एक चीज, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।