अर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून कंडीशन है। जो जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनती है। अगर आप इसे लंबे समय कर नजरअंदाज करती रहती हैं, तो एक समय के बाद ये आपको ज्वॉइंट्स को डैमेज भी कर सकती है। आपके जोड़ों में होने वाले दर्द के पीछे अर्थराइटिस है या नहीं, इसके लिए आपको सबसे पहले सही जांच की जरूरत है। अर्थराइटिस के मैनेजमेंट से पहले यह कन्फर्म करना जरूरी है कि आपको अर्थराइटिस है या नहीं।
अक्सर लोग सामान्य जोड़ों के दर्द या किसी इंजरी को अर्थराइटिस समझने की गलती कर बैठते हैं। इसलिए पहले किसी डॉक्टर से सही सलाह लें। अगर बात अर्थराइटिस के दर्द में आराम के लिए फूड्स और ड्रिंक्स की करें, तो इस बारे में हमने डॉक्टर सौरभ बाली से बात की। डॉक्टर सौरभ, B.H.M.S.,DNHE, होम्योपैथी फिजिशियन और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप अपनी डाइट में नॉन वेज शामिल करती हैं, तो आपको मछली खानी चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। अर्थराइटिस में सबसे जरूरी इंफ्लेमेशन यानी सूजन को दूर करना है। ऐसे में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज वाली चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।
अगर आप अर्थराइटिस के दर्द से परेशान हैं, तो आपको नट्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। नट्स, न्यूट्रिशन्स से भरपूर होते हैं और इनमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। अखरोट, बादाम और पिस्ता आप खा सकती हैं।
एक्सपर्ट अर्थराइटिस में साबुत अनाज को खाने की सलाह देते हैं। दिन के वक्त आप साबुत अनाज से बनी चीजों को डाइट में शामिल करें। लेकिन साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि आपको ग्लूटन एलर्जी न हो।
फलों और सब्जियों को अपने आहार का हिस्सा बनाएं। सीजनल फलों को जरूर अपनी डाइट में शामिल करें। आप इनकी स्मूदी (वेट लॉस के लिए हेल्दी स्मूदी) या जूस भी बना सकती हैं। इसके साथ ही अनानास का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अनानस में ब्रोमेलिन एंजाइम होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने बना रही हैं जूस तो इन बातों का रखें ध्यान
हल्दी वाला दूध भारत में काफी प्रचलित है और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स में यह आराम पहुंचाता है। इसमें करक्यूमिन पाया जाता है। दूध के साथ इसे लेने पर यह इसके अब्जॉर्बशन को शरीर में बढ़ा देता है। इसके साथ ही अदरक वाली चाय भी फायदा पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें- जोडों का दर्द करता है परेशान तो ये उपाय हैं रामबाण, जल्द मिलती है राहत
पानी पीना भी अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। शरीर में पानी की सही मात्रा होना आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। यह आपको जोड़ों को लुब्रिकेंट करने में मदद करता है। इसलिए पानी सही मात्रा में पिएं। अगर आपका वजन अधिक है, तो वजन कम करने की कोशिश करें।
नोट- अगर आपकी खाने-पीने की किसी चीज से एलर्जी है, तो इसका भी ध्यान रखें। किसी भी चीज को अपनी डाइट मे ंशामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।