रुके हुए वजन को कम करने के लिए खाएं ये 4 चीजें

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-10-17, 19:35 IST
महीनों से वजन घटा रहे हैं और वजन एक ही नंबर पर आकर ठहर गया है। आप इन चार चीजों को डाइट में शामिल करके इससे राहत पा सकते हैं।
image
image

सच तो यह है कि आज के दौर में मोटापा एक सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। वजन बढ़ाने से जहां लोगों को कई तरह की बीमारियां कह रही है, वहीं यह लुक को भी खराब करता है। वेट लॉस के लिए लोग डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक करते हैं लेकिन कई बार वजन एक ही जगह पर आकर अटक जाता है। इसके कारण व्यक्ति काफी फ्रस्ट्रेटेड हो जाता है। अगर आप भी समस्या से परेशान है तो हम आपको न्यूट्रिशनिस्ट रामिता कौर के बताए एक नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इससे महीनों से रुए हुए वजन को कम करने में आपको आसानी होगी।

रुके हुए वजन को कम करने के लिए खाएं ये 4 चीजें

कच्चा पपीता

एक्सपर्ट कहती हैं कि कच्चा पपीता खाना चाहिए इसमें पैपेन नाम का एंजाइम होता है जो वॉटर रिटेंशन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को समर्थन दे कर वसा को कम में मदद करता है। आप इसे रोटी में मिलाकर खा सकते हैं। सलाद के रूप में खा सकते हैं इससे पाचन स्वास्थ्य को भी सुधारा जा सकता है।

त्रिफला वाटर

trifala water

त्रिफला के बारे में तो आप सब जानते होंगे। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका सेवन करने से शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन होती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इससे फैट को कम करने में मदद मिलती है। सुबह उठते ही आप आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को गर्म पानी के साथ लें। यह आपके शरीर को साफ करेगा और वजन घटाने में मदद करेगा।

करक्यूमिन

करक्यूमिन का सेवन करें, यह हल्दी का एक एक्टिव इनग्रेडिएंट है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह सूजन से संबंधित मोटापे को भी काम करता है। इसके लिए आप करक्यूमिन टैबलेट ले सकते हैं। दोपहर के खाने के 15 से 20 मिनट के बाद एक करक्यूमिन टैबलेट लेने से फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-वजन कम करने के लिए पिएं इस दाल का पानी

सेब का सिरका

fresh-apple-juice-close-up-shot_53876-71463

रात का खाना खाने के 15 मिनट पहले, एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चम्मच इसबगोल को 150 मिलीलीटर पानी में मिला लें और इसका सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इन्सुलिन रेजिस्टेंस को काम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Quick Fat Loss Tips: 5 किलो वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना चलना है जरूरी?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP