राखी पर जमकर खाई है मिठाई? शरीर को ऐसे करें डिटॉक्स

रक्षाबंधन पर खूब जमकर पकवान और मिठाई खाई है और अब मोटापा बढ़ने का डर सता रहा है तो आप इन टिप्स की मदद से शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं।
Updated:- 2024-08-20, 20:00 IST
Post Raksha Bandhan body  detox

त्योहार वह मौका होता है जब लोग अपने करीबियों से मिलते हैं। इस खुशी के मौके पर मीठा खाने का सिलसिला भी बढ़ जाता है,खासकर जब त्यौहार रक्षाबंधन का हो। अगर आपने भी रक्षाबंधन में घेवर, गुलाब जामुन, रसगुल्ला लड्डू, पेड़े जैसी मिठाइयां खूब खाई है और अब आपको पछतावा हो रहा है तो हम आपके शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं। इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट रामित कौर ने जानकारी दी है।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

detox diet

  • बहुत ज्यादा मिठाई या खीर खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा फैट और शुगर होता है।  ऐसे में आप शरीर को डिटॉक्स करने के लिए दिनभर गर्म पानी ही पिएं। आप चाहें तो गर्म पानी में नींबू मिलाकर पिएं, इससे विषाक्त पदार्थ, एक्स्ट्रा फैट और चीनी को बाहर निकलने में मदद मिलती है। शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करने के लिए कम से कम कर लीटर पानी जरूर पिएं।
  • डाइट में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जरूर शामिल करें।  इसके लिए आप सुबह ग्रीन टी या लेमन टी पिएं। इनमें पॉलिफिनॉल्स होते हैं जो की एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इससे शरीर से अशुद्धियों को निकालने में मदद मिलती है।  कोलेस्ट्रॉल के स्तर को स्थिर रखने में भी मदद मिलती है।
  • बॉडी को डिटॉक्स करना है तो आपको प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनानी चाहिए। इनमें तेल नमक, चीनी, कैलोरी अधिक होती है। ऐसे में सिस्टम को साफ करने के लिए उनसे दूर रहें। क्रेविंग को नियंत्रित करने के लिए स्टीम सब्जियां, सबूत फल, दाल रोटी, चावल डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें-मां बनने की कर रही हैं कोशिश? इन 2 'हेल्दी फूड्स' से रहें दूर

detox rakhi drink

  • अपने डाइट में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें, जैसे दही, किमची, छाछ  वगैरह-वगैरह।  इनमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और यह आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • खाने में फाइबर की मात्रा जरूर बढ़ाएं, क्योंकि फाइबर का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक होता है और इससे आपका शरीर नेचुरली डिटॉक्सिफाई हो जाता है। इसके लिए आप खीरा, गाजर, सलाद ,स्प्राउट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप एक्सरसाइड जरूर करें।

यह भी पढ़ें-एक दिन में इतने पिस्ता खाने से घट सकता है वजन, एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।