अगर आपको PCOD की दिक्कत है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। PCOD का पता चलने पर अक्सर महिलाएं घबरा जाती हैं। लेकिन, आपको बता दें कि दवाईयों, सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलावों के जरिए, इसके लक्षणों को रिवर्स किया जा सकता है। वजन का बढ़ना, पीरियड्स अनियमित होना, बेली फैट, एक्ने और चेहरे पर अनचाहे बाल, PCOD के लक्षण हो सकते हैं। अगर आप इन लक्षणों से परेशान हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। PCOD का पता चलने पर, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर, PCOD के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यहां हम आपको 2 ऐसे बीजों के बारे में बता रहे हैं, जो PCOD के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD के लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे मेथी और सौंफ के बीज
- मेथी के बीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं। PCOD में इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करना बहुत जरूरी है।
- PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए, इंसुलिन सेंसिटिविटी जरूरी है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज का खतरा नहीं होता है।
- मेथी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
- मेथी के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं। ये एस्ट्रोजन लेवल को संतुलित करते हैं। एस्ट्रोजन लेवल में इंबैलेंस, PCOD के लक्षणों को बढ़ा सकता है।
- पीरियड्स के लक्षणों को मैनेज करने में भी मेथी के बीज मदद कर सकते हैं।
- मेथी के बीज, हार्मोनल इंबैलेंस को कंट्रोल कर, PCOD और PCOS के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
- आप मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर खा सकती हैं या इसकी चाय भी पी सकती हैं।
- सौंफ के बीज, PCOD के लक्षणों को मैनेज करने में मदद करते हैं।
- सौंफ के बीजों में एंटी-हिर्सुटिज्म गुण होते हैं। ये शरीर में मेल हार्मोन एंड्रोजन के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
- इससे वजन भी कम होता है और पीरियड के दौरान दर्द भी कम होता है।
- 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और इसे सुबह उबालकर पिएं।
- खाली पेट इस पानी को पीने से आपको फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज
PCOD के इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों