इस फल की पत्तियां पेट से जुड़ी दिक्कतों का करती हैं इलाज

कहते हैं सौ बीमारियां का इलाज है एक अनार,यह कहावत काफी हद तक सही भी है क्योंकि अनार महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है। इम्यूनिटी मजबूत करनी हो, खून बढ़ाना हो, पाचन दुरुस्त करना हो या दिल की सेहत का ख्याल रखना हो अनार इन भी समस्याओं का समाधान बन सकता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अनार के साथ साथ इस फल की पत्तियां भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है और सेहत को खूब लाभ पहुंचाती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अनार की पत्तियां पेट से संबंधित दिक्कतों का इलाज कर सकती हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एकस्पर्ट से बात की। MANPREET KAUR PAUL, Executive Nutritionist, Faridabad, Cloudnine group of Hospitals इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
अनार की पत्तियों से हो सकता है पेट से संबंधित दिक्कतों का इलाज

अगर आप पाचन संबंधी शिकायत से परेशान हैं तो अनार की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इसमें फाइबर के साथ ही पोषक तत्व होते हैं जो पाचन को उत्तेजित करने में मदद करते हैं। यह गैस्ट्रिक जूस के स्राव को नियंत्रित करता है और गैस बनने की प्रक्रिया को कम करता है। इसकी पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं, आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इसके सेवन से पेट दर्द और दस्त से आराम मिलता है। जो लोग पेट के कीड़े से परेशान रहते हैं उनके लिए भी अनार की पत्तियां फायदेमंद साबित होती है।
अनार के पत्तों में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट और आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सूजन कम होने से पाचन तंत्र अधिक प्रभावी ढंग से काम करता है।
यह भी पढ़ें-क्या खीरा खाने के बाद पानी पीना सही है? एक्सपर्ट से जानें
कैसे करें अनार की पत्तियों का सेवन

- अनार की पत्तियों की चाय या काढ़ा के रूप में पी सकते हैं। इसके अलावा आप सलाद के तौर पर शामिल कर सकते हैं।
- आप इसे सुखाकर इसका पाउडर भी बना सकते हैं।
- आप अनार के जूस में इसकी पत्तियों का जूस मिलाकर पी सकते हैं।
- सब्जी या करी में आप अनार की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि अनार के पत्ते सामान्यत सुरक्षित हैं लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है इसलिए अगर आपको अनार या अन्य संबंधित पौधों से एलर्जी है तो इसका सेवन करे से पहले चिकित्सक से परामर्श करें। अनार के पत्तों का सेवन सीमित मात्रा में करें,अत्याधिक सेवन से पाचन तंत्र में समस्याएं हो सकीत है।
यह भी पढ़ें-क्या रोज चावल खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है? एक्सपर्ट से जाने
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।