गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में काम आएंगे ये टिप्स

अक्सर गट में हेल्दी बैक्टीरिया की कमी के कारण पाचनतंत्र गड़बड़ा जाता है। आप इन टिप्स की मदद से आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ा सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-26, 12:30 IST
ways to increase gut bacteria

Tips To Increase Gut Bacteria: ओवर ऑल सेहत सही बना रहे इसके लिए डाइजेस्टिव हेल्थ का सही होना काफी जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग पेट की समस्या से ही परेशान रहते है। पेट में गैस बनना, खाना ठीक से न पचना, कब्ज वगैराह- वगैराह। इसके पीछे का कारण होता है गट में हेल्दी बैक्टीरिया की कमी होना। पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया भोजन को तोड़ने का और उन्हें पचाने का काम करते हैं। इन्हें माइक्रोबियम के नाम से भी जानते हैं। अगर आपका भी गट हेल्थ सही नहीं है तो आप इन उपायों को आजमा कर गट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ा सकते हैं। आइए इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं।

गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में काम आएंगे ये टिप्स (What is the fastest way to increase good bacteria)

microscopic germs pathogens

  • गट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप उन फलों और सब्जियों का सेवन करें जो फाइबर में हाई होते हैं। फाइबर लाभकारी गट बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है,जिसमें बिफिदोबैक्टीरियम जैसे खास प्रकार शामिल हैं।
  • फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें। फर्मेंटेड फूड वो होते हैं जो बैक्टीरिया और खमीर जैसे सूक्ष्मजीवों की मदद से उत्पादित होते हैं। फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ नेचुरल प्रोबायोटिक के रूप में काम करते हैं। इनका सेवन करने से आंत में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। इसके लिए आप कांजी, छाछ, दही, कोम्बुचा,इडली और ढोकला जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • प्रीबायोटिक ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो आंत में लाभकारी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। प्रोबायोटिक्स सेब, केले, जौ, चिया अलसी,लहसुजन, प्याज और जड़ी वाली सब्जियों में पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें-रोज खाली पेट चबाएं इस फूल की पत्तियां, मिलेंगे 10 बड़े फायदे

gut bacterial

  • रिफाइंड शुगर आंत के माइक्रोबायोटा को अपसेट कर सकता है। हाई प्रोसेस्ड फूड और अतिरिक्त शर्करा से भरपूर आहार आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को कम कर सकता है और अनहेल्दी बैक्टीरिया को पोषण दे सकता है।
  • इसके अलावा अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव का प्रबंधन करें। ये आदतें आपके आंत के रोगाणुओं पर पॉजिटिव असर डाल सकता है इसके अलावा एंटीबायोटिक्स के ओवरयूज से बचें क्यों कि य़े भी हेल्दी बैक्टीरिया पर हमला करते हैं।

यह भी पढ़ें-Curry Leaves Benefits: गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP