समर सीजन में आयुर्वेद के हिसाब से अपनी डाइट में करें ये बदलाव

समर में हेल्दी रहने के लिए डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। खाने से जुड़ी किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप समर में हेल्दी रह सकते हैं, यहां जानें।

 

diet changes for summer
diet changes for summer

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, गर्मियां और अधिक बढ़ती जाएंगी। गर्मी हो, सर्दी हो या बारिश, हर मौसम के हिसाब से हमारी डाइट और रूटीन में कुछ ना कुछ बदलाव तो आते ही हैं। सर्दी के मौसम में जिन चीजों को खाना बेहद जरूरी माना जाता है गर्मियों में वही चीजें हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं। ठीक इसी तरह अगर गर्मी में जितनी ठंडी चीजों का सेवन हम करते हैं, उतना सर्दियों में करेंगे तो बीमार पड़ना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम के हिसाब से हमारे शरीर को खान-पान में बदलाव की जरूरत होती है।

मौसम के हिसाब से खान-पान में सही बदलाव हार्मोनल हेल्थ, गट हेल्थ और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। खासकर अगर बात गर्मियों की करें तो गर्मियों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, इनडाइजेशन और भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट को सही रखा जाए। आर्युवेद के हिसाब से गर्मियों में अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए जिनकी जानकारी डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। आइए इस बारे में जानते हैं।

  • गर्मियों में ज्वार, जौ और चने के आटे की रोटी खाना अच्छा माना जाता है। इनकी तासीर ठंडी होती है और ये पोषण से भी भरपूर होते हैं।
  • गोंद कतीरा गर्मियों के लिए हेल्दी होता है। गोंद कतीरे का सेवन हीट स्ट्रोक और पसीने की समस्या को दूर करता है। गोंद कतीरे को रात भर पानी में भिगाए और दिन में इसे खाएं।
  • पुदीने की छाछ गर्मियों में वरदान से कम नहीं है। गट हेल्थ के लिए ये बहुत अच्छी होती है। समर में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। (ऐसे बनाएं मसाला छाछ)summer diet changes to beat the heat

यह भी पढ़ें- Summer Diet Tips: एक्‍सपर्ट से जानिए, गर्मियों में इन फूड्स को खाने से डाइजेशन हो सकता है खराब

  • गर्मियों में एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य दिक्कते काफी आम हैं। ऐसे में रात को गुलकंद वाले दूध का सेवन करें। एसिडिटी से निजात मिलेगी।
  • समर में कई सारे फ्रूट्स मिलते हैं। आम, खरबूज, तरबूजा और चेरीज जैसे फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और ये गर्मी में शरीर को रिफ्रेश करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। (ऐसे खाएं तरबूज)
  • लौकी, खीरा और ककड़ी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। हमारे शरीर को गर्मी में अंदर से ठंडक की भी जरूर होती है। ऐसे में समर वेजिटेबल्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएंright diet for summer
  • गर्मियों को पी जाने वाली ट्रेडिशनल ड्रिंक्स को आप बिल्कुल इग्नोर नहीं कर सकते हैं। आम पन्ना, छाछ, शिंकजी, कोकम शर्बत, नारियल पानी और भी कई तरह की समर ड्रिंक्स को जरूर पिएं।
  • खाना बनाते वक्त उन हर्ब्स और मसालों का उपयोग जरूर करें जो शरीर को ठंडक देते हैं। इनमें इलायची, जीरा और सौंफ शामिल हैं।
  • इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना वैसे तो हमेशा ही जरूरी है लेकिन खासकर समर में अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने पर जरूर ध्यान दें। इसके लिए आप दही और मुनक्का खा सकती हैं।
  • बेसन का सत्तू भी गर्मियों में हेल्दी होता है। आप इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहने के लिए अपना सकती हैं ये डाइट ट्रिक्स

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP