herzindagi
carrot beetroot raw papaya salad for pcod fat

PCOD में फैट बर्न करने के लिए खाएं यह सलाद

PCOD में वजन कम करना मुश्किल होता है। इसमें शरीर में हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं और खासकर पेट के आस-पास चर्बी जम जाती है। PCOD में फैट बर्न करने के लिए, एक्सपर्ट की बताई यह सलाद खाएं।
Editorial
Updated:- 2024-08-28, 14:47 IST

PCOD में महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें होती हैं। PCOD में वजन बढ़ना, हार्मोनल इंबैलेंस, पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें, एक्ने और चेहरे पर अनचाहे बाल जैसी कई समस्याएं होती हैं। आज के समय में महिलाओं में यह दिक्कत तेजी से बढ़ती जा रही है। PCOD में महिलाओं का वजन भी बढ़ने लगता है और इसे कम करना भी मुश्किल होता है। इस समस्या में पेट, कमर और जांघों के इर्द-गिर्द काफी फैट जमा हो जाता है। इसे कम करने में सही डाइट और एक्सरसाइज का अहम रोल है। अगर आप PCOD फैट से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट का बताया यह सलाद फैट बर्न करने के साथ शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने में मदद करता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOD में फैट बर्न करने के लिए घर पर तैयार करें हेल्दी सलाद

salad for weight loss easy

  • पपीते में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पीरियड साइकिल को नियमित और नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम की मात्रा अधिक होती है। यह डाइजेशन में मदद करता है।
  • PCOD में शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है और एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। यह सलाद, इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में मदद करती है और इससे एस्ट्रोजन लेवल भी मैनेज होता है।
  • कच्चा पपीता, एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन लेवल को सुधारने में मदद करता है।
  • पपीता, पीरियड्स की ऐंठन और कब्ज भी दूर करता है।
  • चुकदंर ग्लूकोज अपटेक को बढ़ाता है और अतिरिक्त एस्ट्रोजन को कम करता है।
  • कंदर के पत्तों में आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। इससे खून की कमी दूर होती है और इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
  • गाजर लिवर फंक्शन और मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद करती है।
  • गाजर के जूस में कैलोरी कम होती है। यह फैट बर्न में कारगर है।
  • इस सलाद में सेब का सिरका, काली मिर्च और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इससे भी फैट बर्न प्रोसेस तेज होता है।

यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

PCOD में खाएं यह हेल्दी सलाद

beetroot salad

सामग्री

  • गाजर- 1 कप घिसी हुई
  • चुकंदर- 1 कप घिसा हुआ
  • कच्चा पपीता- 1 कप घिसा हुआ
  • सरसो के बीज- आधा टीस्पून
  • करी पत्ते- 10-12
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 1-2
  • सेब का सिरका- आधा चम्मच
  • काली मिर्च- स्वादानुसार
  • ऑलिय ऑयल- 1 चम्मच

विधि

  • एक बड़े कटोरे में घिसा हुआ गाजर, चुकंदर और कच्चा पपीता मिलाएं।
  • एक पैन में 1 टीस्पून तेल डालकर उसे गर्म करें।
  • अब सरसो के बीज डालें और उन्हें चटकने दें।
  • अब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
  • अब इस तड़के को सलाद में डालें।
  • इसमें नमक मिलाएं।
  • इसे अच्छे से मिलाकर फ्रेश ही खाएं।

यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

 

PCOD में यह सलाद, फैट बर्न करने और हेल्दी रहने में मदद  कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।