Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:43 PM IST

पीरियड क्रैम्प्स के लिए पिएं एक्सपर्ट की बताई अजवाइन टी, होगा फायदा

पीरियड के दिनों में कुछ लड़कियों को बहुत अधिक दर्द होता है। पेनकिलर की जगह आप अजवाइन की इस चाय को ट्राई कर सकती हैं, आराम मिलेगा।
Updated:- 2023-03-17, 12:35 IST
best remedy for period cramps

पीरियड किसी भी महिला के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। पीरियड के दिन,लगभग सभी महिलाओं के लिए मुश्किल भरे होते हैं। दर्द, मूड स्विंग्स, कमजोरी जैसी कई परेशानियां इस दौरान हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को इस वक्त में कम दिक्कत होती है तो वहीं कुछ को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दिनों में कई बार महिलाओं को असहनीय दर्द भी झेलना पड़ता है। पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के लिए दवा लेने से बचना चाहिए। पीरियड में अधिक दर्द हार्मोन्स के अंसतुलन की वजह से होता है। अगर आप इस दर्द को दूर करने के लिए पेन किलर लेती हैं तो भले ही कुछ देर के लिए आपको आराम मिल जाएं लेकिन इससे हार्मोन्स का अंसतुलन और अधिक बढ़ जाता है। आसान घरेलू उपायों से पीरियड में होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आज यहां हम आपको एक्सपर्ट के बताए एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीरियड क्रैम्प को दूर करने में बेहद कारगर है।ये जानकारी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरिवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई है।

अजवाइन यूं तो हम सब के किचेन में मौजूद एक साधारण सा मसाला है लेकिन असल में ये बहुत गुणकारी है। आयुर्वेद में भी अजवाइन के गुणों को माना गया है। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता है लेकिन साथ ही इसकी मदद से कई तरह की हेल्थ प्रॉबल्म्स को दूर किया जा सकता है। अजवाइन से अनियमित पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है। अजवाइन में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के मिनरल्स मौजूद होते हैं।

ऐसे बनाए अजवाइन की चाय

  • 300 मि.ली पानी को उबालें।
  • उसमें एक टीस्पून अजवाइन के बीज डालें।
  • इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक ये आधा ना रह जाए।
  • गैस बंद कर दें। इसे छान लें।
  • मीठे के लिए आप इसमें मिश्री मिला सकती हैं।
  • इसे गर्म ही पिएं।

ajwain tea for period pain relief

कितनी मात्रा मे पिएं

अजवाइन(अजवाइन के फायदे) एक गर्म मसाला होता है।गर्मी के समय में अजवाइन की चाय को दिन में केवल एक ही बार पीना चाहिए। आप इसे लगातार 3-4 दिन तक ले सकते हैं। सर्दी के समय इसे दिन में दो से तीन बार लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अपने पीरियड्स को ट्रैक करने से मिलते हैं ये फायदे

ये है एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by 'Yuktahaar'by Munmun Ganeriwal (@munmun.ganeriwal)

ये हैं अजवाइन के फायदे

अजवाइन बहुत अच्छा ड्यूरेटिक भी होता है। अगर आपको पीरियड के दौरान, वाटर रिटेंशन या ब्लोटिंग की समस्या होती है तो आपको ये चाय जरूर पीनी चाहिए। पीरियड के दौरान ज्यादातर महिलाओं को अपच, गैस, बदहजमी हो जाती है। अगर आपको साथ भी ऐसा है तो ये चाय खास आपके लिए ही है।

carom seeds for period pain relief

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान ये गलतियां बढ़ा सकती हैं दर्द की समस्या

इस बात का भी रखें ख्याल

पीरियड (पीरियड से जुड़े रीति-रिवाज) के दौरान हल्का-फुल्का दर्द लगभग सभी लड़कियों को होता है लेकिन अगर आपको लंबे समय से असहनीय दर्द हो रहा है तो ये हार्मोनल इंबैलेंस या किसी और हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अगर आपको पीरियड से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।