चेहरे के नेचुरल ग्लो के लिए हम अक्सर चेहरे पर अलग-अलग चीजों को अप्लाई करते हैं। कई बार महंगे ट्रीटमेंट भी लेते हैं। वहीं कई सारे ऐसे घरेलू नुस्खे होते हैं जिन्हें ट्राई करके हम त्वचा को निखारते हैं। ऐसे में आप चाहें तो काली गाजर के जूस का सेवन कर सकती हैं। इससे भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। एक्सपर्ट भी इसे इस्तेमाल की सलाह देते हैं। डॉक्टर Renu Maheshwari ने भी कुछ ऐसे ही नुस्खे को हमारे साथ शेयर किया। जिसमें उन्होंने काली गाजर के फायदे और कैसे जूस को तैयार करें इसकी जानकारी दी। चलिए आपको बताते हैं कैसे जूस को करें तैयार।
काली गाजर जूस के फायदे (Health Benefits Of Black carrot)
काली गाजर हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा में नेचुरल ग्लो लाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्यूरिफाई होता है जिससे पाचन तंत्र अच्छा होता है और चेहरे पर ग्लो नजर आता है।
काली गाजर का जूस बनाने के लिए सामग्री (Black Carrot Juice)
- काली गाजर-1 से 2
- चुकंदर-आधा
- नींबू का रस- 1/4 (पाइल्स को कंट्रोल करने का तरीका)
काली गाजर का जूस बनाने का तरीका
- इसके लिए पहले आपको पानी से गाजर को साफ करना है।
- फिर इसे छिल लेना है।
- अब इसे मिक्सी में डालकर चुकंदर के साथ जूस निकाल लेना है।
- एक ग्लास में इसे निकालें और नींबू के रस को मिक्स करें।
- फिर इसका सेवन करें।
- इसका सेवन आप हफ्ते में रोजाना कर सकते हैं।
डॉक्टर रेनू माहेश्वरी के बताए गए तरीके से आप घर पर इस जूस को तैयार करें और सेवन करें। इससे आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। साथ ही चेहरे पर गुलाबी निखार भी नजर आएगा। आप चाहें तो इसमें टमाटर का जूस भी मिक्स कर सकती हैं ताकि आपकी डाइजेशन भी अच्छा रहे। खून साफ करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। होली के समय में कई घरों में इसको कांजी के पानी के साथ खाया जाता है। इसलिए आपको इसका सेवन करना चाहिए। (खून की कमी के लिए आहार पोषण)
इसे भी पढ़ें: इन बैड फूड हैबिट्स से हो सकती है हेयर फॉल की समस्या
नोट: किसी भी चीज के सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों