आज के दौर में हर महिला पेट और कमर की लटकती चर्बी से परेशान है। महिलाएं जल्द से जल्द इसे घटाना चाहती हैं। इसके लिए कुछ महिलाएं जिम में घंटों पसीने बहती हैं कुछ खाना पीना तक छोड़ देती हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन को लेकर परेशान है तो आपको खाना पीना छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस आपको सही डाइट फॉलो करने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट सिमरन भसीन बताती है कि अगर आप वजन घटाना चाहती हैं तो आपको ब्रेड छोले चाट का सेवन करना चाहिए, चलिए जानते हैं यह कैसे वजन घटाने में मददगार है।
कैसे फायदेमंद है ब्रेड छोले चाट
मल्टीग्रेन ब्रेड में गेहूं ,जौ, मक्का, बाजार और आलसी होते हैं। यह फाइबर सहित और भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसे खाने से आप को अधिक समय तक भूख नहीं लगती है और इस प्रकार आपको खुद को अंधे हल्दी खाने से रोकते हैं। वहीं छोला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए यह वजन घटाने के लिए बेहतरीन बनाता है यह तृप्ति की भावना को बढ़ावा देता है और ऐसे आप वजन घटाने के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। वहीं घी में गुड फैट होता है इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
ब्रेड छोले चाट बनाने की सामग्री
- मल्टीग्रेन ब्रेड- 2 से 4
- छोला तैयार किया हुआ
- प्याज बारीक कटा हुआ
- ग्रीन चटनी
- घी- एक छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती
यह भी पढ़ें-इन बैड फूड हैबिट्स से हो सकती है हेयर फॉल की समस्या
ऐसे तैयार करें ब्रेड छोले चाट
- सबसे पहले मल्टी ग्रेन ब्रेड को तवे पर घी लगाकर सेक लें।
- अब इसपर छोला स्प्रेड करें।
- ध्यान रहे छोला कम तेल में बना हुआ होना चाहिए।
- अब इसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज डालें।
- ऊपर से धनिया और पुदीने की चटनी डालें।
- इसके ऊपर धनिया की पत्ती डाल दें।
- तैयार है आपका ब्रेड छोले चाट,आप इसका आनंद लें।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों