‘जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन’… इस छोटी सी कहावत में सेहत का सार छिपा है। असल में भोजन का सीधा प्रभाव हमारे तन और मन पर पड़ता है। इसलिए अन्न यानी अनाज के चुनाव में हमें सतर्कता बरतनी चाहिए। दरअसल, पुराने जमाने में मोटे अनाज का चलन था और तभी लोग यही अनाज खाकर सेहतमंद रहते थे। पर आज जब आधुनिकता की चलन में हमारा आहार पूरी तरह से बदल चुका है तो इसका काफी कुछ खामियाजा हमें सेहत संबंधी समस्याओं के रूप देखने को मिलता है।
इसलिए बेहतर होगा कि हम अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करें। यहां हम ऐसे ही एक मोटे अनाज (Millets) की उपयोगिता के बारे में बात कर रहे हैं, जो कि अपने आप सुपरफूड माना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जौ यानी ज्वार की, जिससे बनी रोटी (Jowar Roti) गर्मियों के मौसम में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए जौ की रोटी खाने से मिलने वाले सेहत लाभ के बारे में विस्तार जानते हैं।
पाचन के लिए लाभकारी
जौ में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जिन लोगों को गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो उनके लिए जो की बनी रोटी बेहद लाभकारी साबित हो सकती है।
वजन नियंत्रित रखने में मददगार
जौ का सेवन जहां पाचन को सुधार कर वजन को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है। वहीं इसके सेवन से संतुष्टि महसूस होती है और अतिरिक्त भूख की इच्छा भी कम होती है। ऐसे में आप अनावश्यक खाने से बचते हैं जो कि वजन कम करने में सहायक साबित होता है।
यह भी पढ़ें- शुगर और ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण है काले गेहूं की रोटी, जानिए इसके सेहत लाभ
सीलिएक रोग में लाभकारी
जौ में ग्लूटेन की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में जिन लोगों को सीलिएक रोग हैं और वो ग्लूटेन से युक्त भोजन पचा नहीं पाते हैं, उनके लिए जौ की रोटी फायदेमंद मानी जाती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। जौ से बनी रोटी का सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होती है।
शरीर को मिलती है आवश्यक ऊर्जा
जौ में अच्छी मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। इनके साथ ही आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम,पोटैशियम, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में जौ से बनी रोटी के सेवन से शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषण मिलता है।
ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सहायक
जौ में मौजूद मैग्नीशियम इंसुलिन के उत्पादन में सुधार और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सहायक साबित होता है। इसलिए जो लोग को हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं उनके लिए जौ से बनी रोटी फायदेमंद हो सकती है।
मानसिक सेहत के लिए लाभकारी
मैग्नीशियम की मौजूदगी के चलते जौ से बनी रोटी का सेवन मानसिक सेहत के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। असल में मैग्नीशियम मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहयोगी भूमिका निभाता है। ऐसे में जौ के रूप में इसके सेवन से तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
गर्मी से जनित समस्याओं से राहत
जौ की तासीर ठंडी मानी जाती है, ऐसे में इसका सेवन गर्मी से जनित समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार माना जाता है। खासकर जिन लोगों को गर्मी में पित्त बढ़ने की समस्या रहती है उनके लिए जौ की रोटी का सेवन लाभकारी हो सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो गर्मियों के दिनों में गेहूं की रोटी के बजाय जौ की रोटी का सेवन लाभकारी हो सकता है। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें।
यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल से लेकर हाई बीपी तक होगा कंट्रोल, खाएं इस आटे की रोटी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों