गर्मियों में दही में जामुन डालकर खाएं,फिर देखें फायदे

गर्मियों में दही में जामुन मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करता है, बल्कि ब्लड शुगर और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-27, 18:30 IST
image

गर्मियों के मौसम में सेहत को लेकर हर कोई अलर्ट हो जाता है। तेज धूप पसीना, लू और पानी की कमी से लोग बीमार पड़ ही जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में लोग कुछ ऐसी चीजों की तलाश करते हैं, जो शरीर को ठंडक भी दे, स्वाद भी मिले और सेहत के लिए फायदेमंद भी हो। अगर आप भी कुछ ऐसा ही विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो आप दही में जामुन मिलकर खाना शुरू कर दीजिए। यह न सिर्फ आपको स्वाद देगा बल्कि आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाएगा। चलिए जानते हैं इन दोनों हेल्दी कांबिनेशन के क्या फायदे हो सकते हैं। Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospital, Noida से जानते हैं।

दही में जामुन डालकर खाने से क्या होता है?

Jamun and Yogurt Benefits

दही प्रोबायोटिक का बेहतरीन स्रोत है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, तो वही जामुन में फाइबर होता है, ऐसे में इन दोनों का मिश्रण पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। अगर गर्मियों में आपका पाचन थोड़ा ऊपर नीचे होता रहता है, तो आपको यह कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करना चाहिए।

दही की खूबी के बारे में बात करें, तो इसमें विटामिन बी और प्रोटीन होता है। यह कैल्शियम का भी बेहतरीन स्रोत है। वहीं जमुना में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। दोनों संयोजन मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो यह कॉन्बिनेशन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें-इन महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है हरा धनिया, डाइट से रखें दूर

curd and jamun

जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक हेल्दी स्नैक्स साबित हो सकता है। जामुन और दही फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से पेट भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है। इस तरह से आप वजन कम करने में सफल हो सकते हैं।

दही और जामुन का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो की त्वचा पर ग्लो लाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा साफ और निकला हुआ नजर आता है

इसे भी पढ़ें-हाई बीपी से हैं परेशान? इस नारंगी फल को खाने से मिल सकता है फायदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या दही और जामुन त्वाच के लिए फायदेमंद है?

    दही और जामुन का संयोजन स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन पर ग्लो लाने में मदद करते हैं।