herzindagi
image

हाई बीपी से हैं परेशान? इस नारंगी फल को खाने से मिल सकता है फायदा

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपको दवा के साथ-साथ खुबानी का सेवन करना चाहिए, इसमें पोटेशियम होता है, जो सोडियम के प्रभाव को कम करके बीपी को कंट्रोल कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-08, 19:16 IST

बिगड़ती जीवनशैली और खानपान के चलते अक्सर लोग हाई बीपी के शिकार हो जाते हैं। यह सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि कई बीमारियों का कारण बन सकता है। हाई बीपी के कारण दिल की बीमारियां, स्ट्रोक, किडनी संबंधित समस्याओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में बीपी कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ-साथ कुछ नेचुरल चीजों को डाइट में शामिल करने से भी आपको फायदा मिल सकता है। अगर आप बीपी को नेचुरली कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको ऐप्रिकॉट यानी खुबानी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Noida से जानते हैं खुबानी बीपी को कैसे कंट्रोल कर सकती है। 

बीपी को कंट्रोल कर सकता है खुबानी

khubani for bp

  • खुबानी नारंगी रंग का एक फल है, जिसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसमें उच्च मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। पोटैशियम सोडियम के प्रभाव को कम करता है,जिससे ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं, जो ब्लड वेसल्स की सूजन को कम करके ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं। 
  • खुबानी फाइबर से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है,इससे भी ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें आयरन होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है और ब्लड का फ्लो बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें-माइग्रेन का दर्द दूर करने में मदद कर सकती है यह चाय

high bp

दिन में 2 या 3 ताजा खुबानी खाने से फायदा मिल सकता है। आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। 

ड्राई एप्रिकॉट में नेचुरल शुगर अधिक होता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करने से बचें। अगर आप बीपी लो रहता है, तो खुबानी का सेवन करने से बचें।

यह भी पढ़ें-कब्ज से हो चुके हैं परेशान, तो खाएं यह एंटी-कॉन्स्टिपेशन पेस्ट

यह विडियो भी देखें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।