सेहतमंद रहने के लिए हमारे शरीर को कई तरह की विटामिन की जरूरत पड़ती है। उन्हीं में से एक है विटामिन b12। यह शरीर के कई जरूरी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे लाल रक्त कोशिकाएं और डीएनए का उत्पादन करना, मस्तिष्क के की कार्य प्रणाली को सही बनाए रखना, यह दिल की सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, चक्कर आ सकता है।
वहीं, अक्सर लोग विटामिन b12 की कमी को पूरी करनी के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। हालांकि इसका पूरा फायदा पहुंचे इसके लिए इसे सही समय पर लेना जरूरी होता है। कई लोग रात के वक्त विटामिन बी 12 का सेवन करते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं रात के वक्त विटामिन बी12 का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्पर्ट प्रियंका सहरावत जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट बताती है कि विटामिन b12 का सेवन रात को इसलिए नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है और दिमाग को सक्रिय करता है। जब इसे रात में लिया जाता है तो आपका शरीर और दिमाग दोनों ही सक्रिय हो जाता है, जिसके कारण आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। आपको सोने में कठिनाई हो सकती है और आपका स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकता है, जिसका असर आपके दूसरे दिन के पूरे रूटीन पर पड़ सकता है। वहीं, कम नींद कई सारी समस्याओं का कारण भी ही बन सकता है, जैसे मोटापा, टेंशन , स्ट्रेस, फोकस में कमी ।
यह भी पढ़ें-इन 5 कारणों से आपके पैरों में होता है दर्द
इसके अलावा रात के वक्त हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, क्योंकि यह वक्त शरीर के आराम करने का होता है। ऐसे में अगर आप विटामिन b12 का सेवन करते हैं, तो इसका अवशोषण पूरी तरह से नहीं हो पता है। जिससे आप पूरा-पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसलिए हमेशा विटामिन b12 सप्लीमेंट्स को दिन के वक्त सुबह या दोपहर में लेने की सलाह दी जाती है।
अगर आप किसी भी विटामिन सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं, तो हमेशा डॉक्टर के बताए मुताबिक ही इसका सेवन करें।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ लें बढ़ गया है थायराइड
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।