Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

इन महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है हरा धनिया, डाइट से रखें दूर

हरा धनिया खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें हरा धनिया खाने से बचना चाहिए। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है।
Updated:- 2025-05-25, 11:59 IST
image

हम सभी अपनी किचन में खाना बनाते समय हरा धनिया का इस्तेमाल जरूर करते हैं। धनिए की मदद से अक्सर चटनी बनाकर खाई जाती है या फिर इसे लोग अपनी दाल या सब्ज़ी के ऊपर भी इस्तेमाल करते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि धनिया ना केवल आपके खाने की रंगत को बेहतर बनाता है, बल्कि उसे स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देता है। इतना ही नहीं, धनिए के बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। इसमें कई तरह के विटामिन्स होते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर डालते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरा धनिए के ढेरों फायदे होने के बाद भी बहुत से लोगों को इसे अवॉयड करने की सलाह दी जाती है। जी हां, कुछ लोगों को इसे लिमिट में या बिल्कुल ही नहीं खाना चाहिए। ऐसा अमूमन उनकी हेल्थ कंडीशन की वजह से होता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि किन लोगों को हरा धनिए से नुकसान पहुंच सकता है-

अगर ब्लड प्रेशर रहता है कम

Who should not eat coriander

अगर अक्सर आपको लो ब्लड प्रेशर रहता है या फिर आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो ऐसे में आपको हरा धनिया खाने से बचना चाहिए। हरा धनिया नेचुरली ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है। जिसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा धनिया खाने से चक्कर, थकान या बेहोशी हो सकती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही धनिए का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज दही और चावल खाने से क्या होता है?

प्रेगनेंट महिलाएं लें जरा संभलकर

अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो यह जरूरी नहीं है कि हरा धनिया को पूरी तरह अवॉयड किया जाए। लेकिन उन्हें इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए। जब आप हरा धनिए का सेवन जरूरत से ज़्यादा करते हैं तो यह आपके गर्भाशय पर असर डाल सकता है। इससे गर्भाशय में सिकुड़न या मिसकैरेज का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि डॉक्टरी सलाह के बिना धनिया से बने सप्लीमेंट्स या हर्ब्स को लेने से बचना चाहिए।

किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोग 

Side effects of coriander

किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को भी अधिक मात्रा में धनिया नहीं लेना चाहिए। दरअसल, धनिया में ऑक्सलेट्स होते हैं और ये डाइयूरेटिक भी होता है। इसलिए, इसे ज्यादा मात्रा में लेने पर यह किडनी स्टोन या इलेक्ट्रोलाइट्स में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए महिलाओं को क्‍या नहीं खाना चाहिए?

सेंसिटिव गट की समस्या होने पर

अगर आपका गट सेंसेटिव है या आपको आईबीएस या गैस्ट्राइटिस की समस्या है तो ऐसे कच्चा हरा धनिया खाना नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो धनिया पेट के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे पेट फूलना या दर्द हो सकता है। अगर आप हरा धनिया खाना ही चाहते हैं तो इसे धीरे-धीरे डाइट में शामिल करें और देखें कि शरीर कैसे रिएक्ट करता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।