रोज सुबह उठ कर हेल्दी ब्रेकफास्ट करने के बारे में हर कोई सोचता है। मगर रोज-रोज हेल्दी के ब्रेकफास्ट के विकल्प तलाशने में बहुत समय बीत जाता है। कई बार तो यह भी समझ में नहीं आता है कि सुबह-सुबह क्या सबसे पहले खाना बेस्ट रहेगा।
ऐसे में आप म्यूसली को ट्राई कर सकती हैं। सुबह के नाश्ते के लिए इससे बेस्ट और कुछ नहीं हो सकता है। बेस्ट बात तो यह है कि बाजार में आपको यह कई फ्लेवर में मिल जाएगी। इतना ही नहीं, आप घर पर भी म्यूसली को तरह-तरह के फूड कॉम्बिनेशन के साथ खा सकती हैं।
म्यूसली खाने से आपकी भूख तो मिट ही जाती है, साथ ही इससे पेट में भारीपन नहीं लगता है। म्यूसली के फायदे यहीं खत्म नहीं होते हैं बल्कि सेहत के लिहाज से म्यूसली के कई लाभ हैं। चलिए कुछ हम आपको बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सेहत के लिए वरदान है ओट्स, जानें फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
रोल्ड ओट्स (Rolled Oats) को म्यूसली कहा जाता है। इसमें तरह-तरह का अनाज, ड्राई फ्रूट्स और बीज का मिश्रण होता है। खाने में यह बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद होती है।
1. एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होती है म्यूसली
कई तरह के अनाज, ड्राई फ्रूट्स और बीज का मिश्रण होने के कारण म्यूसली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रहार से बचाती है, इसलिए यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यदि आप नियमित रूप से म्यूसली का सेवन करती हैं तो आपकी त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ेंगी।
इसे जरूर पढ़ें: ओट्स की ये हेल्दी रेसिपीज घर में बनाएं, मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें आसान तरीका
यह विडियो भी देखें
2. वजन कम करने में मददगार होती है म्यूसली
अगर आप वजन कम करना(वजन कम करने के लिए 3 टिप्स) चाहती हैं और इसके लिए अपनी डाइट पर कंट्रोल करना चाहती हैं तो आपको म्यूसली को अपनी रूटीन डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। बेस्ट बात यह है कि आप म्यूसली को अपनी सुबह और रात दोनों समय की मील का हिस्सा बना सकती हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है।
3. डायबिटीज कंट्रोल करती है म्यूसली
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी म्यूसली बहुत फायदेमंद है। फाइबर की अधिक मात्रा में होने के कारण म्यूसली शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रखती है। मगर आपको इसके लिए ऐसी म्यूसली का सेवन करना चाहिए, जिसमें शुगर न हो।
4. आंखों की सेहत के लिए अच्छी होती है म्यूसली
विटामिन-ई, सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स होने के कारण म्यूसली का सेवन आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
5. हड्डियों को मजबूत बनाती है म्यूसली
कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मिलते हैं। साथ ही यह विटामिन के, ए, ई और सी का भी अच्छा सोर्स होती है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर (इस तरह बनाएं हड्डियों को मजबूत) हैं तो आपको म्यूसली का सेवन जरूर करना चाहिए।
नोट- रोज म्यूसली खाने में कोई बुराई नहीं है, मगर आपको म्यूसली खाने के साथ-साथ पानी भी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए। दरसअल, किसी-किसी को म्यूसली खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।