गर्मियों में खाना खाने के बाद खाएंगे आम तो मिलेंगे ये फायदे

 आम को यूं ही फलो का राजा नहीं कहा जाता है। इसे मील्स के बाद खाने के कई फायदे होते हैं जिनसे आप अनजान हैं।

is it good to eat mango after meal

गर्मियों में आने वाला फलों का राजा आम स्वाद और सेहत का खजाना है। इसे गर्मी के मौसम में लगभग सभी लोग बड़े चाव से खाते हैं। आम और आम से बने ड्रिंक्स समर सीजन में सभी पसंद करते हैं। लगभग हर घर में गर्मी के मौसम में लंच के बाद आम खाया जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं हालांकि इसे खाने से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिन्हें फॉलो करना चाहिए। आम डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन इसे अधिक मात्रा में और गलत समय पर खाने से नुकसान भी हो सकते हैं।

वैसे क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर गर्मी के मौसम में क्यों अधिकतर घरों में लंच के बाद ही आम खाया जाता है? इसके पीछे आखिर क्या वजह है और मील्स के बाद आम खाने से क्या हेल्थ बेनेफिट्स होते हैं? इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। आइए जानते हैं।

कैसे पचता है खाना?

जब हम खाना खाते हैं तो वो हमारे पेट में जाता है। पेट में खाना पहुंचने के बाद उस पर तीन चीजें एक्टिव होती हैं। बाइल जूस, डाइजेस्टिव जूस और डाइजेस्टिव एंजाइम्स इस खाने में मिल जाते हैं। ये सब मिलकर खाने को पचाते हैं। कभी-कभी ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स हमारी बॉडी में सही तरह से रिलीज नहीं होते हैं जिसकी वजह से बॉडी खाना अच्छे से डाइजेस्ट नहीं कर पाती है। इस वजह से ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।

खाने के बाद इसलिए खाते हैं आम

healthy reasons to eat mangoes post lunch

आम में एमाइलेज, प्रोटीज और लाइपेज जैसे डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं। ये एंजाइम्स हमारे मील्स में मौजूद कार्ब्स, प्रोटीन और फैट्स को तोड़ते हैं और ब्लोटिंग, गैस जैसे डाइजेस्टिव इश्यूज से हमें बचाते हैं। आम में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये बाउल मूवमेंट को रेगुलेट करता है और कॉन्सटिपेशन से बचाता है। इससे ब्लड शुगर लेवर भी रेगुलेट होता है। हालांकि आम को अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए वरना कई दिक्कतें भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें-आम को पानी में भिगोकर खाएंगे तो मिलेंगे भरपूर फायदे

आम खाने के और भी हैं कई फायदे

should i eat mango after the lunch

  • आम हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए और सी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
  • आम हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बहुत अच्छा होता है। (पाचन सही करने के नुस्खे)
  • आम कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मैनेज करता है।
  • आम में कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।
  • आम स्किन और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- आम खाने को लेकर आयुर्वेद में बताए गए हैं कुछ रोचक तथ्‍य, आप भी जानें

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP