herzindagi
jaggery in winter

ठंड में गुड़ को बनाइए थाली का हिस्सा, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

गुड़ एक ऐसा सुपरफूड है जो सर्दियों में आपकी सेहत को ठीक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जानते हैं गुड़ को थाली का हिस्सा बनाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-26, 13:28 IST

Jaggery In Winter: गुड़ एक सुपर फूड है जिसे सर्दियों में डाइट में शामिल करने से आपको ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। गुड़ का सेवन करने से आपको सर्दियों में होने वाली कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।आइए क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटिशियन लवनीत बत्रा से जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे के बारे में

ठंड में गुड़ का सेवन करने के फायदे (Is jaggery good in winter season)

Why jaggery is the perfect winter superfood

  • ठंड के मौसम में पॉल्यूशन के कारण अस्थमा का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आप गुड का सेवन कर सकते हैं। गुड़ एक अच्छा सहायक क्लींजिंग एजेंट माना जाता है। यह फेफड़ों, आंत, पेट, गले और हमारे श्वसन नली को साफ करता है।
  • गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में अगर आप इसे सर्दियों में खाते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है। शरीर में गर्मी पैदा होती है और यही गर्मी आपके ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। (ब्लड सर्कुलेसन बढ़ाने के टिप्स)
  • गुड़ में आयरन, फोलेट और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो रक्त को शुद्ध करने में मदद करते हैं। अगर आप इसे रोजाना डाइट में शामिल करते हैं तो इससे खून को साफ करने में मदद मिलती है। हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है और इससे ब्रेन फंक्शन भी सही होता है, क्योंकि मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी डिस्पोजेबल कप में चाय पीते हैं? जान लें नुकसान

 reasons to include jaggery in your winter diet

  • गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन होते हैं जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपका शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम होता है।
  • गुड़ को डाइजेस्टिव एजेंट माना जाता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और सर्दियों में कब्ज की परेशानी से आपको राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकता है यह 1 योगासन

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।