Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

हाथ से खाने से मिलते हैं आपकी हेल्‍थ को ये 5 बड़े फायदे और संतुष्टि भी

क्‍या आप चम्‍मच से खाना खाती हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका इरादा बदल जाएगा, क्‍योंकि हाथ से खाने से आपकी हेल्‍थ को 5 फायदों के साथ खुशी भी मिलती है।
Updated:- 2019-06-18, 17:57 IST
eating with hands health benefits main

भारत में सालों से बहुत बहुत सारी परंपराएं प्रचलित है, जिसे ज्‍यादातर लोग भूलते जा रहे हैं। हालांकि अच्‍छे के लिए कुछ परंपराओं को भूलना बेहतर होता है, लेकिन सभी को नहीं। इन परंपराओं में से एक हाथों से खाना भी शमिल है, जिसे अब ज्यादातर लोगों ने चमकदार कटलरी के इस्‍तेमाल में बदल दिया है। हालांकि हम में से ज्यादातर लोग चम्मच और कांटे की ओर रुख कर चुके हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को अभी भी हाथों से खाना खाना पसंद हैं।

माना जाता है कि हाथ सबसे कीमती अंग हैं और हर उंगुली 5 तत्‍वों का प्रतिनिधित्‍व करती है - अंगूठे के माध्यम से अंतरिक्ष, तर्जनी के साथ वायु, मध्यमा अंगुली अग्नि, अनामिका पानी को दर्शाती है और छोटी उंगली पृथ्वी का प्रतिनिधित्व करती है। आयुर्वेद के अनुसार, उंगलियों के अंत में नर्वस डाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते है। जी हां जब आप हाथों की उंगलियों से खाते हैं तो आप खाने के टेस्‍ट और सुगंध का अधिक मजा ले पाते हैं। चम्‍मच से खाने की तुलना में हाथों से खाना आपकी हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा होता हैं। हालांकि कुछ लोगों को हाथ से खाना एक गंदी आदत लगती हैं, लेकिन यह एक हेल्‍दी आदत है और इसके बहुत सारे हेल्‍थ बेनिफिट्स है।

इसे जरूर पढ़ें: 
इन 5 बड़े फायदों के लिए सुशी हफ्ते में '1 बार' जरूर खाएं 

kangana eating with hands benefits   

1.ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार

हाथों से खाना खाना मसल्‍स के लिए यह सबसे अच्‍छी एक्‍सरसाइज है जो ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। हाथों की ज्‍यादा एक्टिविटी से ब्‍लड सर्कुलेशन को सही रखने में हेल्‍प मिलती है।

 

2.पेट के लिए अच्‍छा

माना जाता है कि हमारी बॉडी में बैक्टीरिया और फ्लोरा होते हैं, जो हाथों, मुंह, गले और आंतो जैसी जगहों पर रहते हैं, जो हमें पर्यावरण में पनपने वाले हानिकारक बैक्‍टीरिया से बचाते हैं। जब हम अपने हाथों से खाना खाते हैं, तो अनुकूल फ्लोरा हमारे डाइजेस्टिव सिस्‍टम को हानिकारक बैक्‍टीरिया के संपर्क में आने से बचाती हैं, जिससे डाइजेस्टिव सिस्‍टम को और ज्‍यादा उत्तेजित करता है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्‍कुल नहीं है कि आप खाने से पहले और बाद में अपने हाथों को धोना न भूलें!

amir khan eating with hands benefits

3. वेट लॉस में मददगार

जर्नल एपेटाइट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जब लोग अखबार पढ़ते या टीवी देखते हुए हाथ से खाना खाते हैं, तो वे स्नैक-टाइम के दौरान आपको भूख कम लगती है, और हल्के नाश्ते का विकल्प चुनते हैं। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि हाथ से खाने से चम्‍मच खाने की तुलना में परिपूर्णता और तृप्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है। जिससे आप तेजी से अपना वजन कम कर सकती हैं।

 

4. टाइप -2 डायबिटीज रोकने में मददगार

क्लिनिकल न्यूट्रीशन नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, टाइप -2 डायबिटीज वाले उन लोगों में फास्ट ईटर होने की संभावना अधिक थी, जो हाथों की बजाय चम्‍मच का इस्‍तेमाल करते थ। चम्मच और कांटे के साथ तेजी से खाना खाना बॉडी में ब्‍लड शुगर के असंतुलन से जुड़ा है, जो भविष्‍य में  टाइप -2 डायबिटीज का कारण बनता है। इसलिए चम्‍मच की बजाय हाथों से खाएं और डायबिटीज को रोकें।

इसे जरूर पढ़ें: ये 4 स्‍पेशल चीजें रोजाना खाएंगी तो बढ़ती उम्र में भी रहेंगी जवां और हेल्‍दी

shahrukh khan eating with hands

5. ज्‍यादा खाने से बचाव

चम्‍मच की तुलना में आप हाथों से धीमी गति से खाते हैं। ये एक मैकेनिकल प्रोसेस है। आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि आप हाथ से खाने में क्‍या खाते हैं, जिससे आपको पता चलता है कि आपने कितना खाया है। माइंडलेस ईटिंग वजन बढ़ाने के सबसे बड़े कारकों में से एक है; इसलिए, फूड को सही तरीके से डिवाइड करना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, हाथों से खाना खाने का अपना ही एक अलग मजा है। इससे आप भोजन को बेहतर और सुखद अनुभव करती हैं।

तो, आप किसका इंतजार कर रहे हैं? चम्‍मच को दूर फेंकें और हेल्‍दी रहने के लिए अपने फेवरेट डिश का मजा पुराने तरीके से खाना खाकर लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।