हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से आपकी हेल्थ बनी रहती है, इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, आप खानपान में छोटे-छोटे बदलाव लाकर भी फायदा पा सकते हैं। अगर आप सुबह के वक्त में चाय पीते हैं तो आप इसकी जगह पर सोंठ और इलायची का पानी पी सकते हैं। इन दोनों में ही मेंडिकल प्रोपर्टी होती है, ऐसे में इनका संयोजन आपके लिए फायदे से भरा हो सकता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट सोंठ और इलायची का पानी पीने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।
सोंठ और इलायची का पानी पीने से मिलते हैं ये लाभ
- सोंठ जिसे हम सूखी अदरक के नाम से जानते हैं यह पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इससे गैस्ट्रिक रस उत्तेजित होता है। वहीं इलायची भी पाचन में मदद करती है। इन दोनों का पानी पीने से भोजन आसानी से पचता है और आपके पेट दर्द और गैस की समस्या में राहत मिलती है।
- सोंठ और इलायची से बने पानी को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। सोंठ और इलायची में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं,जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
- सोंठ और इलायची का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है,इसमें थर्मोजेनिक गुण होते हैं जिससे फैट बर्न होती है, इस तरह से यह वजन घटाने में भी फायदेमंद है।
- इस पानी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप बदलते मौसम में जोड़ों के दर्द से परेशान हो जाते हैं तो यह पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं,जिससे सर्दी जुखाम में भी आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
कैसे बनाए सोंठ और इलायची का पानी?
- एक गिलास पानी को पैन में डाल कर गैस पर चढ़ाएं।
- अब इसमें आधा छोटा चम्मच सूखा अदरक और दो इलायची डालें।
- अब इसे तब तक उबालें जब तक पानी का रंग न बदल जाएं।
- इसे गिलास में छान कर सिप-सिप कर पिएं।
यह भी पढ़ें-कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए नाश्ते में खाएं यह टेस्टी रेसिपी
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों