Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

बदलते मौसम में इन चीजों की मदद से मजबूत करें इम्यूनिटी

बदलते मौसम में क्या आपको भी बीमार पड़ने की चिंता सता रही है? अगर हां तो आप इन चीजों की मदद से इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं।
Updated:- 2024-09-16, 14:33 IST
How to boost immunity in changing weather

मौसम अब करवट लेने लगा है, बारिश के बाद ठंड का आगमन होने ही वाला है। हमारा शरीर मौसम के हिसाब से एडजस्ट होने में थोड़ा समय लेत है। कई बार इस दौरान लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और शरीर किसी भी तरह की संक्रमण से लड़ने के लिए सक्षम बनेगा। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जानकारी दे रही हैं।

बदलते मौसम में इन चीजों की मदद से मजबूत करें इम्यूनिटी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

  • हल्दी अपनी एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी गुना के लिए जाना जाता है। यह एक प्रभावशाली इम्यून सिस्टम बूस्टर है। हल्दी में पाया जाने वाला एक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन इम्यून सिस्टम को मॉडरेटर करने और संक्रमण को रोकने में मदद करता है। इसे अगर आप नियमित रूप से डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।
  • इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको डाइट में पालक भी शामिल करना चाहिए। पालक विटामिन ए, विटामिन सी और ई के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन से भरपूर है जो इम्यून सिस्टम की संक्रमण लड़ने के क्षमता को बढ़ाते हैं।
  • विटामिन सी इम्यून सिस्टम के कार्य के लिए जरूरी होता है। इसके लिए आप खट्टे फल जैसे संतरे,नींबू कीवी का सेवन कर सकते हैं। विटामिन सी व्हाइट ब्लड सेल्स की वृद्धि और विभाजन को प्रोत्साहित करता है। यह कोशिकाओं के निर्माण में योगदान देता है जिससे इम्यून सिस्टम अधिक प्रभावी ढंग से कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें-पेट की गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए पिएं इन 2 मसालों का पानी

best food to increase immunity

  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए। इसमें मैग्नीशियम फास्फोरस, मैंगनीज विटामिन के की उच्च मात्रा पाई जाती है। अंकुरित दोनों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है जो बैक्टीरिया के खिलाफ शरीर को लड़ने के लिए मजबूत बनता है।
  • बदलते मौसम में लहसुन का सेवन भी करना चाहिए,लहसुन में एक नेचुरल रासायनिक तत्व होते हैं जिसे एलिसिन कहा जाता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है,यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-रोज सुबह खाली पेट चबाएं यह पत्ता, लंबे घने हो सकते हैं बाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।