सेहतमंद रहने का कोई शॉर्टकट या हैक नहीं है। इसके लिए हेल्दी खान-पान और सही जीवनशैली को फॉलो करना जरूरी है। अगर आपका अनहेल्दी खाना खाती हैं, सोने-जागने का समय सही नहीं है या आप तनाव में हैं, तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है। हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को शामिल करें। नारियल और इसका पानी गुणों से भरपूर होता है। खासकर, गर्मियों में सभी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि नारियल की छाछ कितनी फायदेमंद होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि आपको इसे रोजाना डाइट में शामिल करना चाहिए। नारियल की छाछ के गुणों और फायदों के बारे में बताते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
नारियल की छाछ के फायदे
- नारियल की छाछ की तासीर ठंडी होती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
- इसमें प्री-बायोटिक गुण होते हैं। यह गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है।
- यह एक नेचुरल कूलेंट है। इससे बॉडी का टेम्परेचर कंट्रोल होता है और लू से बचाव होता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन्स-मिनरल्स होते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- नारियल की छाछ में एंटी-ऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। ये त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं। इस छाछ से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
- यह एक लो-कैलोरी ड्रिंक है। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह छाछ, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है और हार्ट को हेल्दी बनाती है।
- अदरक, करी पत्ता और खीरा भी डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। यह समर ड्रिंक शरीर में एनर्जी बनाए रखती है।
कैसे तैयार करें नारियल की छाछ?
View this post on Instagram
सामग्री
- नारियल के टुकड़े- 1 कटोरी
- नारियल पानी- 1 गिलास
- खीरा- 2 चम्मच घिसा हुआ
- अदरक- 1 टीस्पून
- जीरा पाउडर- चौथाई टीस्पून
- धनिया पाउडर- चौथाई टीस्पून
- करी पत्ते- 5-7 (तड़के के लिए)
विधि
- एक ब्लेंडर में नारियल के टुकड़े और नारियल पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- अब इसे एक बड़े कटोरे में निकालें।
- इसमें खीरा, अदरक, जीरा, जीरा और धनिया पाउडर मिलाएं।
- अब करी पत्ते को घी में डालकर हल्का सा भूनें।
- इस तड़के को छाछ में डाल लें।
- आपका नारियल छाछ तैयार है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं गर्मियों में छाछ में पुदीना और भुना हुआ जीरा डालकर पीने से क्या होता है?
नारियल की छाछ से महिलाओं को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों