Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

क्या आप जानती हैं गर्मियों में छाछ में पुदीना और भुना हुआ जीरा डालकर पीने से क्या होता है?

गर्मियों में छाछ एक सेहतमंद ड्रिंक है, जो गर्मी की तपिश से राहत देकर शरीर को ठंडक पहुंचाता है। क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में छाछ में पुदीना और भुना हुआ जीरा डालकर पीने से क्या होता है?
Updated:- 2025-05-14, 18:31 IST
image

गर्मियों में छाछ पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल गर्मी से होने वाले तपिश को कम करके शरीर को ठंडक देता है, बल्कि डाइजेशन को सुधारता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। अक्सर लोग छाछ को लंच के साथ या इसके तुरंत बाद पीते हैं। यह एक बेहतरीन कूलिंग ड्रिंक है, जिसे लगभग सभी को अपनी समर डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि दिन में आपको 1-2 गिलास छाछ पीनी चाहिए। इसे नाश्ते या लंच के साथ या इसके बाद में लें। शाम या रात में इसके सेवन से परहेज करें। छाछ हमेशा ताजी ही पीना चाहिए। छाछ सेहत को फायदा पहुंचाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप इसमें पुदीना और भुना हुआ जीरा मिलाकर पिएंगी, तो इससे क्या होगा? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।

गर्मियों में छाछ में पुदीना और भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से क्या होता है?

what happens when you drink buttermilk with pudina and roasted jeera

  • छाछ, प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। यह गट हेल्थ को दुरुस्त करता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम विटामिन-बी 12, कम फैट और ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह डाइजेशन को सुधारने, शरीर को ठंडक देने में वजन कम करने में मदद करता है।
  • छाछ में भुना हुआ जीरा और पुदीना डालकर पीने से डाइजेशन में सुधार होता है। ये तीनों ही चीजें पाचन को सुधारने, मेटबॉलिज्म को दुरुस्त करने और कब्ज से राहत देने में फायदेमंद हैं।
  • जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। छाछ में भुना हुआ जीरा डालकर पीने से ब्लोटिंग भी दूर होती है।
  • इन दोनों ही चीजों की तासीर ठंडी होती है। इससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग कम होती है और पेट को ठंडक मिलती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में इस ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत, शाम तक रह पाएंगे फ्रेश

benefits of adding roasted jeera and pudina in chhach

  • छाछ में भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होता है और शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहती है।
  • जब आप छाछ में पुदीना मिलाकर पीती हैं, तो इससे शरीर को ताजगी मिलती है।
  • पुदीने में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। छाछ में पुदीना और भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से, गैस नहीं होती है और शरीर डिटॉक्स होता है।

 

 यह भी पढ़ें- Buttermilk In Summer Diet: एक दिन में कितनी बार छाछ पी सकते हैं? इन लोगों हो सकता है नुकसान

 

गर्मी की तपिश से राहत पाने और डाइजेशन को सुधारने समेत कई फायदों के लिए आप छाछ में पुदीना और भुना हुआ जीरा मिलाकर पी सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।