How to stop Hair Fall: बाल झड़ने की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। महिलाओं और पुरुषों दोनों में यह समस्या देखने को मिलती है। हालांकि, कई हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से महिलाओं के ये समस्या ज्यादा हो सकती है। खान-पान में न्यूट्रिशन्स का कम होना, स्ट्रेस वगरैह कई ऐसे कारण हैं, जिनके चलते महिलाओं को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बाल झड़ने का एक मुख्य कारण, शरीर में आयरन लेवल का कम होना है। आयरन लेवल किस तरह बालों की ग्रोथ पर असर डालता है और इसे दूर करने के लिए डाइट में क्या खास चीज शामिल की जा सकती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। अगर आप अभी से इस स्मूदी का सेवन करेंगी, तो करवाचौथ पर गिरते बाल आपका लुक खराब नहीं कर पाएंगे।
शरीर में आयरन की कमी होने पर सिरदर्द, थकान और भी कई लक्षण नजर आने लगते हैं। बाल झड़ने की समस्या के पीछे भी आयरन की कमी एक अहम वजह है। हमारी सेल्स में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम हीमोग्लोबिन करता है। इसलिए अगर आयरन की कमी हो जाती है, तो स्कैल्प तक सही ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। बालों को हेल्दी बनाने और बालों का झड़ना रोकने के लिए शरीर में आयरन और कॉपर का लेवल सही होना चाहिए।
चुकंदर- 1
यह भी पढ़ें- महिलाओं में आयरन की कमी के दिखते हैं ऐसे लक्षण
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार ये हो सकते हैं बाल झड़ने के कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।