herzindagi
almonds walnuts and brazil nut for women health

Soaked Nuts: महिलाएं रोज सुबह खाएं ये 3 भीगे हुए नट्स, कई रोग रहेंगे दूर

महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई परेशानियों से बचने के लिए कुछ नट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। एंग्जायटी दूर करने, डाइजेशन सुधारने में एक्सपर्ट के बताए ये 3 नट्स फायदेमंद हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-18, 15:20 IST

महिलाओं को हार्मोनल बैलेंस के चलते कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, आयरन, कैल्शियम समेत कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स हैं, जिनकी कमी महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलती है। हार्मोनल इंबैलेंस, महिलाओं के पीरियड्स, नींद, स्ट्रेस लेवल, डाइजेशन, फर्टिलिटी और भी कई चीजों को प्रभावित करता है। महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए कुछ भीगे हुए नट्स खाने डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। यहां हम आपको ऐसे ही 3 नट्स के बारे में बता रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, महिलाओं को रोज सुबह खाली पेट अखरोट, बादाम और ब्राजील नट को खाना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

महिलाओं के लिए 3 हेल्दी नट्स ( Which nuts are best for women health)

almomds and walnuts for females

  • जिन महिलाओं को एंग्जायटी और अनिद्रा की समस्या है, उनके लिए ये तीनों नट्स (अखरोट, ब्राजील नट और बादाम) फायदेमंद हैं।
  • ब्राजील नट महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। ये फर्टिलिटी में सुधार करते है। 
  • इनमें सेलेनियम अधिक मात्रा में होता है। थायरॉइड लेवल को मैनेज करने में ये कारगर हैं।
  • ब्राजील नट्स सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करते हैं। इनसे मूड स्विंग्स कम होते हैं।
  • मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पीरियड्स को रेगुलर करने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में ब्राजील नट फायदा पहुंचाते हैं।
  • यह शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
  • अखरोट एग्स की क्वालिटी को बेहतर बनाता है और शरीर में ताकत बनाकर रखता है।
  • इनमें ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है। यह प्रेग्नेंसी में फायदा पहुंचाता है।
  • बादाम में विटामिन- ई होता है। यह स्किन हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
  • बादाम डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।
  • बादाम में कैल्शियम भी अधिक होता है। ये हड्डियों को मजबूती देता है।
  • अखरोट और बादाम हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स हैं।
  • जिन महिलाओं के शरीर में खून की कमी है, उन्हें भी बादाम का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Walnuts Benefits: इन 5 कारणों से महिलाओं को रोज खाने चाहिए अखरोट

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

soaked almonds for females

  • एक्सपर्ट महिलाओं को 5 बादाम, 1 अखरोट और 1 ब्राजील नट को रोज डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं।
  • इन तीनों चीजों को रात भर भिगोएं और सुबह उठकर खाएं।

यह भी पढ़ें- Soaked Nuts: भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।