क्या ABC जूस रोज पीना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

हेल्दी रहने के लिए लोग एबीसी जूस का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ स्थिति में इसे रोज पीने से फायदे की जगह पर नुकसान हो सकता है। 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-25, 18:04 IST
image

आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग एक से बढ़कर एक जूस का सेवन करते हैं। जैसे जीरा पानी, धनिया पानी, पुदीना पानी वगैरह वगैरह। इन्हीं में से एक है एबीसी जूस (एप्पल, बीटरूट, कैरट), जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इसमें कोई दो राय नही हैं कि यह फायदेमंद है। इसके पोषक तत्वों की बात करें ति इसमें कैरोटीनॉइड्स, भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, लाइकोपीन जैसे तत्व होते हैं, जो न सिर्फ दिमाग, त्वचा बल्कि शरीर की कोशिकाओं के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस पावर पैक्ड जूस को रोज पीना सुरक्षित है? या इसे रोज पीने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से। Dr. Priyanka Sehrawat, Neurologist, MD Medicine and DM Neurology (AIIMS Delhi), MBBS (Lady Harding Medical College, Delhi) Founder of “SabkiSehat health campaign” इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या रोज एबीसी जूस पीना सुरक्षित है?

एक्सपर्ट बताती हैं कि इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स , नाइट्रेट्स सहित कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन, बीपी, इम्यूनिटी से लेकर ढेरो फायदे पहुंचाते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि जो चीज इतने फायदे पहुंचाता है, उन्हें रोज पीना अच्छा हो। किसी भी चीज को मॉडरेशन में लेना अच्छा होता है। कुछ खास स्थितियों में इसे रोज पीना सुरक्षित नहीं माना जाता है।

एबीसी जूस में बीटरूट होता है, चुकंदर में ऑक्सलेट नाम का तत्व होता है, जब ऑक्सालेट शरीर में कैल्शियम के साथ मिलता है, तो यह किडनी स्टोन बना सकता है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही किडनी स्टोन की समस्या है उन्हें इस जूस से परहेज करना चाहिए।

भले ही एबीसी जूस में सभी जरूरी पोषक तत्व हों, लेकिन डायबिटीज के मरीज खासकर जब शुगर कंट्रोल में न हो, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा की आप साबुत फलों का सेवन करें।

who should not drink abc juice

यह भी पढ़ें-इन 7 वजहों से हर महिला को सफेद पेठे के जूस से करनी चाहिए दिन की शुरुआत, मिल सकते हैं कई बड़े फायदे

वहीं जिनको लो बीपी की शिकायत है, उन्हों भी इस जूस को रोजाना पीने से बचना चाहिए। इसमें नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है और रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं, जिससे बीपी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं की सेक्‍शुअल हेल्‍थ खराब कर सकती है यह 1 बीमारी, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्‍टर के पास

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP