प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो भूल से भी ना खाएं ये चीजें

मां बनना हर महिला की ख्वाहिश होती है। अगर आप भी गर्भधारण की योजना बना रही हैं तो सबसे पहले इन फूड आइटम को डाइट लिस्ट से निकाल दें।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-26, 12:05 IST
image

मां बनना हर महिला की दिली ख्वाहिश होती है। यह किसी सपने के पूरा होना जैसे है। प्रेग्नेंसी से पहले प्लानिंग भी जरूरी है तभी जाकर जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित रहता है। अगर आप भी मां बनने की तैयारी में हैं और चाहती हैं की आपकी जर्नी और आपका बच्चा एकदम ठीकठाक रहे है तो आपको कुछ चीजों को खाने की लिस्ट से हटा देना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं क्या हैं वो चीजें।

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो भूल से भी ना खाएं ये चीजें

grilled-fish-platter-i

  • मछली खाना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन मछली में मरकरी हो सकता है, गर्भावस्था की योजना बनाने से पहले इसे डाइट से निकाल दें।मरकरी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं।
  • कॉफी पसंद हो फिर भी इससे दूरी बनानी है क्योंकि इसमें कैफीन होता है,जो प्रजनन क्षमता पर असर डाल सकता है। कैफीन का सेवन कंसीव करने में दिक्कत पैदा कर सकता है।
  • कंसीव करने की प्लानिंग है तो आपको हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड नहीं खाना चाहिए, जैसे सफेद ब्रेड, शक्कर, सफेद चावल, ये ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती हैं। इससे प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इसके बजाए आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • डाइट सोडा का सेवन न करें इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं जो हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करते हैं। जो आपके प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़ें-पारा गिरने के साथ ही सीने में जमने लगा है बलगम, ऐसे पाएं राहत

foods to avoid during pregnancy

  • गर्भधारण करने की योजना है तो ट्रांस फैट का सेवन भी ना करें, ये भी हार्मोनल संतुलन और प्रजनन क्षमता पर खराब असर डाल सकते हैं। बता दें कि ट्रांस फैट्स बेकरी आइटम, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड में पाया जाता है।
  • और सबसे जरूरी है कि आपको शराब और धूम्रपान से भी दूर रहना चाहिए। ये दोनों भी प्रजनन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इससे भी हार्मोनल असंतुलन होता है जिससे गर्भधारण करने में परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में शहद में डूबा आंवला खाने से क्‍या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP