खाने में कलौंजी शामिल करने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप

कलौंजी, जिसे में हम काला जीरा के नाम से भी जानते हैं, यह भारतीय रसोई का एक अहम मासान है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी खूब लाभकारी है
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-31, 15:36 IST
image

कलौंजी, जिसे हम काला जीरा के नाम से भी जानते हैं,एक बेहद फायदेमंद मसाला है, जिसका इस्तेमाल आए दिन खाने में होता रहता है। इतना ही नहीं, इसका आयुर्वेदिक महत्व भी काफी ज्यादा है। वर्षों से इसे आयुर्वेद और हर्बल चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। छोटे-छोटे यह कले बीज न सिर्फ स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि आप अपनी डाइट में कलौंजी को शामिल करते हैं, तो इसके क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

खाने में कलौंजी शामिल करने के 5 फायदे

kalonji

अगर आप डायबिटिक या प्री-डायबिटिक हैं, तो इसे अपनी डाइट में कलौंजी जरूर शामिल करें। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकता है। यह शरीर में इंसुलिन के संवेदनशीलता को बढ़ाकर ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

कलौंजी के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होते हैं।गठिया या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो कलौंजी को डाइट में शामिल करें। यह जोड़ों को लुब्रिकेंट करने का काम करता है।इससे मूवमेंट आसान होता है।

आजकल हर कोई बढ़ाते कोलेस्ट्रॉल से परेशान है। इससे दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। कलौंजी में मौजूद हेल्दी फैटी एसिड शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को काम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-पेड़ के पत्तों की तरह झड़ रहे हैं बाल, इन चीजों को खाने से हो सकता है कमाल

Kalonji-unknown benefits

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो भी आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक नेचुरल डाइजेस्टिव ऐड की तरह काम करता है, जिससे अपच, गैस, एसिडिटी की दिक्कतें कम होती है।

कलौंजी का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉल को रोकने में मदद करता है

यह भी पढ़ें-पेशाब करते वक्त महसूस होती है जलन? असरदार है यह मसाला, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP