पेड़ के पत्तों की तरह झड़ रहे हैं बाल, इन चीजों को खाने से हो सकता है कमाल

best superfoods to prevent hair loss
हेयर फॉल आजकल हर उम्र के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है। बाल ऐसे झड़ते हैं,जैसे पतझड़ में पेड़ से पत्ते गिरते हो। कुछ लोग तो ऐसी हैं,जो लंबे वक्त से हेयर फॉल का सामना कर रहे हैं, और अब बाल गिरते-गिरते बिलकुल आधे हो चुके हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन, तनाव, नींद की कमी और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं। इस समस्या से निपटने के लिए हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से बालों का झड़ना रुक सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
हेयर फॉल रोकने वाला सुपरफूड्स
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट के मुताबिक हेयर फॉल में आपको आंवला, अमरूद, शिमला मिर्च का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन सी युक्त वाले आहार हैं, जो कॉलेजों उत्पादन में मदद कर सकते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं।
- गाजर, पालक, शकरकंद का सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन ए होता है, जो स्कैल्प में सीबम उत्पादन को नियंत्रित करते हैं और बालों को मॉइश्चराइज रखते हैं।
- आपको विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थ जैसे बादाम, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और बालों को फ्री रेडिकल से बचते हैं।
यह भी पढ़ें-पेशाब करते वक्त महसूस होती है जलन? असरदार है यह मसाला, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
- दालों, अंडे, नट्स का सेवन करें जो केराटिन उत्पादन में सहायक होते हैं और बालों की वृद्धि को प्रोत्साहित करते हैं।
- इसके अलावा आप खाली पेट 3 से 4 करी पत्ते रोजाना चबाएं। इससे बालों को मजबूती मिलती है बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इनकी प्राकृतिक रंगत भी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें-मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो इस हेल्दी सैंडविच से करें प्रोटीन की कमी पूरी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।