herzindagi
image

एक्ने ने बिगाड़ दी है चेहरे की रंगत? इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल, हेल्दी और चमकदार बनेगी त्वचा

क्या एक्ने ने आपके चेहरे की रंगत बिगाड़ दी है...क्या पिंपल्स की वजह से आपका चेहरा अपनी चमक खो रहा है, अगर ऐसा है तो आपको इन फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।      
Editorial
Updated:- 2025-09-12, 20:10 IST

अगर मैं आपसे पूछूं कि चेहरे पर बेदाग निखार पाने के लिए क्या करना चाहिए, तो ज्यादातर लड़कियों को जवाब सही स्किन केयर होगा लेकिन, असल में एक्ने को कम करने और चेहरे को बेदाग बनाने का असली सीक्रेट कुछ और है। जिन महिलाओं के चेहरे पर बार-बार एक्ने निकल आते हैं, चेहरा अपनी चमक खोने लगता है और स्किन समय से पहली बूढ़ी नजर आने लगती है, उनकी डाइट सही नहीं होती है। खान-पान में अनहेल्दी चीजों को शामिल करने से चेहरा धीरे-धीरे डल होने लगता है, एक्ने अधिक होने लगते हैं और एजिंग के साइन्स भी जल्दी नजर आते हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप एक्ने को कम करना चाहती हैं और स्किन को हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो इन 5 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। इन चीजों के फायदे और इन्हें खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

आंवला

आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे स्ट्रॉन्ग रसायन माना गया है। यह एक रिजुवेनेटर के तौर पर काम करता है यानी स्किन में हेल्दी बदलाव ला सकता है। शरीर में एक्ने होने का मुख्य कारण पित्त दोष का बढ़ा हुआ होना हो सकता है। यह पित्त दोष को कम करता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और खून साफ होता है। इससे स्किन टिश्यूज को पोषण मिलता है और एक्ने कम होते हैं। आप इसे जूस, पाउडर या च्यवनप्राश के रूप में ले सकती हैं।

नीम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya | Thyroid, Fertility, Hormones (@drdixa_healingsouls)


नीम आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। यह स्वाद में कड़वा होता है और अपने औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कई बीमारियों से इलाज में भी किया जाता है। यह खून को साफ करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त हीट भी कम होती है और इसकी वजह से होने वाली स्किन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं। आप इसके पत्तों या पाउडर को पानी में उबालकर ले सकती हैं। इसके पेस्ट को भी एक्ने पर लगाया जा सकता है।

यह विडियो भी देखें

हल्दी

haldi in pcod

हल्दी, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इससे पित्त और कफ बैलेंस होता है। यह स्किन की सूजन को कम करती है और एक्ने के निशान को कम करने में भी मदद करती है। इससे खून साफ होता है और लिवर फंक्शन में सुधार होता है। आप हल्दी वाला दूध या हल्दी का पानी ले सकती हैं।

मंजिष्ठा

मंजिष्ठा को आयुर्वेद में ब्लड प्यूरीफायर माना गया है। यह पित्त को बैलेंस करके एक्ने को कम करने में मदद करती है। इससे डिटॉक्स प्रोसेस आसान होता है और पिगमेंटेशन कम होता है। आप गुनगुने पानी के साथ इसका चूर्ण ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जरा इधर लाइए कान...आपको बताएं एक्ने का देसी इलाज, पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें और देखें कमाल


ऐलोवेरा

ऐलोवेरा एक कूलिंग हर्ब है। यह शरीर की गर्मी को दूर करता है। इससे स्किन हाइड्रेट होती है और लालिमा कम होती है। यह गट और लिवर के लिए क्लींजर के तौर पर काम करता है। इससे डाइजेशन सुधरता है और एक्ने कम होते हैं।

 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार और पेट से जुड़ी दिक्कतों की होगी छुट्टी, रोज रात पानी में मिलाकर पिएं ये 3 मसाले 


स्किन को हेल्दी बनाने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।