बदलते मौसम में डाइट में शामिल करें ये चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बदलते मौसम में बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को जरुर खाएं।

immunity boosting foods to eat

बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा बना रहता है। खासकर, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत है, तो कई बीमारियों और इंफेक्शन्स से आपका बचाव होता है। इस वक्त मौसम बदल रहा है। ठंड खत्म हो रही है और धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत होने लगेगी। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपको डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल कर, आप मौसमी बीमारियों से बच सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। नंदिनी सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

खट्टे फल

fruits after meals

बदलते मौसम के बीच इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए खट्टे फलों को डाइट में शामिल करें। इन फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। विटामिन सी, ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। यही सेल्स इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करती हैं। खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, मौसमी, कीनू, चकोतरा और नींबू को डाइट में शामिल करें।

सूखे मेवे

Dry fruits benefits for female

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। इनमें जिंक और अन्य न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए, बदलते मौसम में इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें। भीगे हुए बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। साथ ही, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स खाएं।

अदरक और लहसुन

अदरक और लहसुन का इस्तेमाल लगभग सभी भारतीय घरों में किया जाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबेयिल गुण पाए जाते हैं। वहीं, लहसुन में भी एंटी-माइक्रोबेयिल गुण होते हैं। ये दोनों की चीजें कई तरह के इंफेक्शन्स से शरीर की रक्षा करती हैं।

यह भी पढ़ें- सहजन के सूप को करें डाइट में शामिल, वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक मिलेंगे कई फायदे

ब्रोकली

broccoli for weight loss

ब्रोकली (ब्रोकली के फायदे) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी काफी होते हैं। ये सभी चीजें सेहत को लाभ पहुंचाती हैं।

यह भी पढ़ें- बार-बार हो जाती हैं बीमार? इन 2 तरीकों से बूस्ट करें इम्यूनिटी

बदलते मौसम में इन चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और कई बीमारियों से बचाव होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP