herzindagi
drinking himalayan salt water on an empty stomach

खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं यह खास नमक, मिलेंगे 5 फायदे

सुबह खाली पेट सादा पानी पीने से बेहतर है की आप पिंक सॉल्ट वॉटर पिएं,इससे सेहत को 5 बेहतरीन लाभ मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 16:54 IST

पिंक सॉल्ट जिसे हिमालयन सॉल्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसे अक्सर हम व्रत में खाते हैं या रायता वगैरह बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है की अगर हर रोज खाली पेट पिंक सॉल्ट वॉटर पीते हैं तो इससे सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं। इसमें कई तरह के खनिज होते हैं जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम...आइए एक्सपर्ट रामित कौर से जानते हैं इसके फायदे 

खाली पेट पानी में पिंक सॉल्ट मिलाकर पीने के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • खाली पेट पिंक साल्ट वाला पानी पीने से आपके पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है। यह पेट में एसिड और एंजाइम के उत्पादन को उत्तेजित करता है। जिससे एसिडिटी गैस और बदहजमी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। 
  • पिंक साल्ट वाला पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में मदद मिलती है, यह शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करता है। 
  • पिंक साल्ट में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे कई खनिज पाए जाते हैं। यह खनिज शरीर के अलग-अलग कार्यों के लिए जरूरी होते हैं। जैसे हड्डियों को मजबूत करना, मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में मदद करना और बीपी को नियंत्रित करना।
  • पिंक साल्ट वाला पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, जो मांसपेशियों और नसों के सही ढंग से काम करने के लिए जरूरी है। यह मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव  को कम करने में मददगार है।

यह भी पढ़ें-कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए नाश्ते में खाएं यह टेस्टी रेसिपी

himalayan pink salt

  • नियमित रूप से अगर पिंक साल्ट वाला पानी पीते हैं तो इससे शरीर को आराम मिलता है, नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। मानसिक शांति मिलती है। 
  • पिंक सॉल्ट शरीर में पानी को अधिक प्रभावी ढंग से अवशोषित करता है। यह शरीर में हाइड्रेशन के स्तर को बढ़ता है,इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।