नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा कम, बस इस तरह से कीजिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल...कुछ हफ्तों में रिपोर्ट में दिख सकता है अंतर

आजकल कम उम्र में ही लोगों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा होना सबसे अहम है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। इनमें से एक गुड कोलेस्ट्रॉल जहां शरीर के लिए जरूरी होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)धमनियों में जमकर प्लाक बना सकता है और इससे हार्ट में ब्लॉकेज और हार्ट अटैक जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी रिपोर्ट में बैड कोलेस्ट्रॉल 160 mg/dL से अधिक आ गया है, तो आपको सचेत होने की जरूरत है और तुरंत डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए ताकि इसे मैनेज किया जा सके। अर्जुन की छाल, तुलसी की पत्तियों और कुछ अन्य चीजों से बनने वाली यह चाय आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर सकती है यह देसी चाय
- अर्जुन की छाल, एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। इससे कार्डियक मसल्स मजबूत होती हैं और ब्लड फ्लो हेल्दी होता है।
- तुलसी की पत्तियां, बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसाइड्स कम करने का काम करती हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और ब्लड वेसल्स में इंफ्लेमेशन कम होता है।
- अदरक, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

- हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है। इससे इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और प्लाक जमा नहीं होता है।
- लहसुन से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स कम होते हैं। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी मदद मिलती है और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार होता है।
- लहसुन में एलिसिन होता है। यह बीपी को कंट्रोल करने मे भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल
घर पर कैसे बनाएं कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली चाय
View this post on Instagram
- आपको 1 पैन में लगभग 2 गिलास पानी लेना है।
- इसमें 1 टीस्पून अर्जुन की छाल डालें।
- अब इसमें 2 तुलसी की पत्तियां डालें।
- इसमें आधा इंच अदरक और 1 चुटकी हल्दी डालें।
- अब इसमें 3 लहसुन की कली डालें।
- अब इसे 5-7 मिनट तक उबालें।
- इसे छान लें।
- पूरा फायदा पाने के लिए इसे रोजाना पिएं।
यह भी पढ़ें- कम उम्र में आजकल दिल दे रहा है धोखा! 35 की उम्र के बाद महिलाएं ऐसे रखें हार्ट हेल्थ का ख्याल
कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में अर्जुन की छाल का इस तरह सेवन मदद कर सकता है। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से इस्तेमाल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।