PCOS को मैनेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

PCOD के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, महिलाओं को डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, ओव्युलेशन हेल्दी होता है और पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है।
image

PCOS में हेल्दी रहने के लिए, सही डाइट बहुत जरूरी है। अगर आप हेल्दी डाइट लेंगी, तो इसके लक्षणों को मैनेज करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इस हेल्थ कंडीशन में हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं, शरीर में मेल हार्मोन ज्यादा हो जाता है और इसके कारण महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी समेत पूरे शरीर रर असर होता है। पीसीओडी में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट यानी की गांठे हो जाती हैं। आपको बता दें कि इस हेल्थ कंडीशन की वजह से महिलाओं के मूड, वजन, नींद और डाइजेशन भी खराब हो सकता है। PCOS के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, महिलाओं को डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, ओव्युलेशन हेल्दी होता है और पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

अखरोट

walnut for facial hair
पीसीओएस में महिलाओं को डाइट में अखरोट जरूर शामिल करना चाहिए। हेल्दी फैट्स से भरपूर अखरोट शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है। इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को मैनेज करने में मदद मिलती है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह पीसीओडी के लक्षणों को मैनेज करने में मदद करता है। इससे एग्स की क्वालिटी भी सुधरती है और कंसीव करने में आसानी होती है।

अनार

अनार महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह मूड स्विंग्स और एक्ने को भी कम करता है और शरीर में आयरन की जरूरत पूरी होती है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोबायोटिक होते हैं। इसे खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।

अंजीर

figs for hair fall anf skin
अंजीर में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। अंजीर में मैग्नीशियम और जिंक होता है। यह फर्टिलिटी को सुधारती है। इससे कब्ज दूर होता है। पीसीओडी में होने वाले हेयर फॉल को कम करने में भी अंजीर मदद करती है।

हल्दी

पीसीओएस में हल्दी वाला दूध, महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, खून साफ होता है और स्किन पर भी निखार आता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे ओवरीज में सिस्ट का साइज कम होने में भी फायदा होता है।

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP