PCOS के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान

PCOS के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए, सही डाइट बहुत जरूरी है। डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करके, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, पीरियड्स नियमित होते हैं और PCOS भी कंट्रोल होता है।
image

PCOS आजकल महिलाओं की एक आम समस्या बन गई है। आजकल लगभग हर दूसरी महिला इससे परेशान है। इस हेल्थ कंडीशन में ओवरीज में कई छोटे लिक्विड से भरे सिस्ट हो जाते हैं और शरीर में हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं। इस हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं की फर्टिलिटी और पीरियड्स दोनों पर होता है। साथ ही, इसकी वजह से महिलाओं के वजन, डाइजेशन, मूड और लुक्स पर भी असर होता है। पीसीओएस की वजह से महिलाओं का मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। यही नहीं, टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए, दवाइयों के साथ, सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव भी बहुत जरूरी है। अगर आप सिर्फ दवाइयों के साथ, इसे कंट्रोल करने का सोच रही हैं, तो बता दें कि यह लाइफस्टाइल से जुड़ा एक डिसऑर्डर है और इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल को सुधारना भी जरूरी है। हम आपके साथ डाइटिशियन का बताया हुआ 1 दिन का डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं, इससे PCOS के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

PCOS के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान (Dietitian approved 1 day PCOS meal plan)

chia seeds for health

  • सुबह खाली पेट चिया सीड्स और नींबू का पानी पिएं। इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इसके बाद किसी भी एक मौसमी फल के साथ 5 भीगे हुए बादाम, 1 भीगी हुई अंजीर और 2 टुकड़े भीगे हुए अखरोट खाएं। इससे शरीर को जरूरी ताकत और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।
  • नाश्ते में आपको हरी मूंग दाल की इडली, नारियल की चटनी के साथ खानी है। हरी मूंग दाल, प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और अनहेल्दी खाने की इच्छा नहीं होती है।
  • इसके बाद ग्रीक योगर्ट के साथ बेरीज खाएं। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट होते है। ये शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे इंसुलिन लेवल बैलेंस रहता है, गट हेल्थ में सुधार होता है, इसमें कैलोरीज कम होती है और इसे खाने से पेट भरा रहता है।
  • लंच में आपको चने और सब्जियों से बना रैप खाना है। यह शरीर को पोषण और ताकत देता है। साथ ही, इससे पेट भी भरा रहता है।

यह भी पढ़ें-क्‍या इंसुलिन रेजिस्टेंस से परेशान महिलाओं को पीसीओएस हो सकता है? एक्‍सपर्ट से जानें

apple for pcos

  • शाम के वक्त एक सेब के साथ पीनट बटर और कुछ सीड्स खाएं। सूरजमुखी और कद्दू के बीज, शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं और पीरियड्स को नियमित करने में भी मदद करते हैं।
  • डिनर में रागी डोसा के साथ सांभर और नारियल की चटनी खाएं। सांभर में भरपूर मात्रा में सब्जियां डालें। रागी का आटा शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • पीसीओएस में अक्सर महिलाओं को नींद आने में मुश्किल होती है। ऐसे में सोते समय 1 टीस्पून अश्वगंधा पाउडर को गर्म पानी के साथ लें।

यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

PCOS के लक्षणों को रिवर्स करने में यह डाइट प्लान मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP