herzindagi
How do you remove cloudiness from dishware

आखिर क्यों कांच के गिलास पर पड़ जाते हैं सफेद दाग? इन तरीकों से करें साफ

आपने नोटिस किया होगा अक्सर कांच के बर्तन या गिलास धोने के बाद, उनमें सफेद दाग रह जाते हैं। क्या आपको पता है कि ये दाग क्यों होते हैं? आइए आपको बताएं ग्लासवेयर को साफ करने के टिप्स। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-15, 09:12 IST

बर्तन धोना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन जब धोने के बाद भी वे गंदे लगें, तब क्या किया जाए? कई बार जल्दबाजी में बर्तनों को धोते वक्त उनमें गंदगी रह जाती है। कई बार उनकी चिकनाई धोने के बाद भी नहीं जाती। 

लोहे, स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों को धोने के तरीके तो हम आपको कई बार बता चुके हैं, लेकिन आज कांच के बर्तनों की सफाई की बात करेंगे।

कांच के बर्तनों को धोने के बाद एक नई समस्या सामने आती है। कांच की प्लेट या गिलास में सफेद दाग रह जाते हैं। आप इन्हें जितना धो लें, ये उतना गंदे लगते हैं। आपने देखा होगा कि कांच के बर्तनों में एक धुंधलापन रह जाता है। क्या आपको पता है कि ये सफेद दांग क्यों लगते हैं? इन्हें हार्ड वॉटर स्टेन्स कहते हैं। ग्लासवेयर का क्लाउडी होना एक अन्य कारण से भी होता है। आइए इस लेख में जानें वह कारण क्या है। साथ ही आपको बताएंगे कि कांच के गिलास व अन्य बर्तनों को किस तरह से साफ किया जा सकता है।

कांच के गिलास में क्यों पड़ते हैं सफेद दाग?

water stains on glassware

कठोर पानी के जमाव के कारण धोने के बाद गिलास धुंधला हो सकता है। पानी में कैल्शियम और मैग्निशियम के कारण भी ऐसा होता है। इन्हें हार्ड वॉटर स्टेन्स कहते हैं। पानी से निकलने वाला यह चूना बर्तन में चिपक जाता है और उसे धुंधला और गंदा दिखा सकता है। 

इसके अलावा कई बार साबुन की चिकनाई ठीक तरह से साफ नहीं होती और इससे भी गिलास में सफेद दाग पड़ने लग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: कांच के बर्तनों को चुटकियों में ऐसे करें साफ, नहीं रहेगा टूटने का डर

सिरके के घोल का उपयोग करें

आवश्यक सामग्री:

  • सफेद सिरका
  • पानी

क्या करें-

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में डालकर मिलाएं।
  • धुंधले गिलासों को घोल में डुबोएं और उन्हें लगभग 10-15 मिनट तक भीगने दें।
  • धुंधले एरिया पर को मुलायम कपड़े या स्पंज का उपयोग करके रगड़ें और फिर पानी से अच्छी तरह से धोकर रख दें।
  • एक बार सूखने के बाद, उन्हें मुलायम, लिंट-फ्री या माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछकर स्टोर करें।

यह विडियो भी देखें

क्लब सोडा का करें उपयोग

use club soda for cleaning glassware

आवश्यक सामग्री:

  • क्लब सोडा
  • पानी

क्या करें:

  • एक बाल्टी में क्लब सोडा डालकर छोड़ दें। इसमें अपने सारे धुंधले गिलास और प्लेट को भिगोकर रख दें।
  • क्लब सोडा में बनने वाले बबल्स दाग को हल्का करते हैं। गिलास और अन्य बर्तन को 20 मिनट तक छोड़ें।
  • अगर हाथ से रगड़ते हुए कांच के बर्तनों को साफ पानी से धो लें। 
  • एक साफ कपड़े से उन्हें पोंछकर सुखाएं और फिर बर्तन स्टैंड पर रख लें।

नींबू के रस का उपयोग करें

आवश्यक सामग्री:

  • नींबू का रस
  • पानी

क्या करें:

  • अपने सारे धुंधले हुए गिलासों को पानी से भिगोकर अलग रख दें। 
  • इसके बाद नींबू के रस में डिश सोप मिलाएं और गिलास में लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। 
  • इसके बाद नींबू के छिलके से गिलास को रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें। पानी से तब तक बर्तन धोएं जब तक कि चिकनाई खत्म न हो जाए।
  • मुलायम कपड़े से पोंछकर ही बर्तन का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: इस्तेमाल करने से पहले नए बर्तन को धो लेना चाहिए, जानें ये 5 वजह

कांच के गिलास पर सफेद दाग बनने से कैसे रोकें-

how to prevent glassware to become cloudy

कांच के बर्तन को धोने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि उनमें हार्ड वॉटर स्टेन्स रह जाते हैं। इसलिए गिलासों को साफ रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन पर पानी सूखने से रोका जाए। हाथ से बर्तनों को धोने के बाद, उन्हें तुरंत किसी कपड़े से पोंछ लें। इस तरह से किसी भी तरह का दाग बर्तन में नहीं रहेगा और गिलासों को धुंधलापन भी दूर होगा। इसके अतिरिक्त, टैप के अंदरूनी हिस्से को साफ करना भी जरूरी है। इसमें जमा खनिज के कारण पानी के दाग बर्तनों में रह जाते हैं। आप पाइप, नल या डिशवॉशर के अंदरूनी को किसी एक्सपर्ट से साफ करवाएं, इससे आपकी समस्या हल हो सकती है।

 

आप कांच के बर्तनों को किस तरह से साफ करते हैं, हमें अपने ट्रिक्स जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।