herzindagi
how to clean glass utensils

कांच के बर्तनों को चुटकियों में ऐसे करें साफ, नहीं रहेगा टूटने का डर

फेस्टिवल के बाद अब बारी है कांच के बर्तनों को साफ करके आराम से रखने की। चलिए आपको बताएं इन्हें साफ बिना तोड़े कैसे साफ किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2022-10-25, 13:29 IST

कांच के बर्तनों की अपनी एक अलग खासियत होती है। एक अलग शाइन होती है और इसलिए हम लोग उन्हें खास उत्सव के लिए रखते हैं। किसी भी फंक्शन और त्यौहार में हम कांच के बर्तनों को निकालकर अपने किचन अलमारी में रख देते हैं। लेकिन त्यौहार खत्म होने के बाद इसे धोकर साफ करके रखना एक बड़ा टास्क है।

कांच के बर्तन अगर टूट जाएं तो आपका पूरा सेट खराब हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कांच के बर्तन अपनी शाइन खोना शुरू कर देते हैं। कांच के बर्तनों के साथ एक समस्या यह है कि उपयोग के तुरंत बाद उनकी पूर्व चमक खो जाती है। लेकिन अगर साफ-सफाई के साथ-साथ मेंटेनेंस में भी थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो इनकी चमक वैसी ही बनी रहती है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप कांच के बर्तनों को आसानी से साफ कर सकती हैं। तो चलिए बिना देरी के जानें ऐसे ही कुछ रोचक टिप्स के बारे में-

बोरेक्स और पानी के घोल से साफ करें

how to clean glassware with borax

अगर आप कांच की बेकिंग डिश को चमकदार बनाना चाहती हैं तो बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक भगोने में पानी और बोरेक्स पाउडर को मिला लें। इसके बाद इसमें कांच के बेकिंग डिश को भिगोकर रख दें। कुछ देर बाद इसे नॉर्मल पानी से धोकर साफ कर लें। ऐसा करने से बर्तन में जमे हुए धब्बे गायब हो जाएंगे।

अमोनिया और नमक पानी के घोल से साफ करें

कांच की प्लेट, गिलास और अन्य किसी बर्तन से पानी के दाग को हटाने के लिए गर्म साबुन के पानी में अमोनिया की कुछ बूंदें मिलाएं। साथ ही इसमें 1 छोटा चम्मच नमक डालकर मिलाएं और इससे उन्हें साफ करें। इसमें कुछ घंटों के लिए बर्तनों को छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। बर्तन पहले की तरह साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: जानें पुराने बर्तनों को नया बनाने का आसान तरीका

नील के सॉल्यूशन से साफ करें

यह विडियो भी देखें

कांच का गिलास, प्लेट आदि की चमक बरकरार रखने के लिए पानी में एक चुटकी नील डाल दें और इससे अपने बर्तनों को धो लें। इसके बाद चावल के पानी में कुछ मिनट के लिए इन्हें फिर से भिगोएं और धो लें। आपके बर्तन एकदम नए जैसे दिखेंगे।

सिरके पानी से साफ कर लें

vinegar to clean glassware

कट डिजाइन के कांच के क्रॉकरी में दाग लग जाने पर उन्हें साफ करने के लिए सफेद सिरका (सफेद सिरके का इस्तेमाल) और गर्म पानी के घोल में एक घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद उन्हें नायलॉन स्क्रबर से रगड़ें। फिर धोने के बाद उसे पोंछ लें, कांच के बर्तन पहले की तरह चमक उठेंगे।

नींबू के छिलके से साफ करें

lemon peel to clean glassware

नींबू के छिलके भी कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए एक अच्छा और प्रभावी तरीका है। आप कांच के बर्तनों को धोने के लिए पानी में नींबू का छिलका मिलाएं या फिर इससे अपने बर्तनों को घिस सकती हैं। आप देखेंगी कि बर्तन के दाग गायब हो गए है और उनकी चमक भी वापिस आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बर्तन धोने से जुड़े ये 5 हैक्स बनाएंगे आपकी जिंदगी को आसान

बेकिंग सोडा और गर्म पानी से साफ करें

baking soda to clean glassware

कांच के बर्तनों को बेकिंग सोडा के घोल से भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक बड़े भगोने में गर्म पानी करके उसमें 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। अब इसमें अपने कांच के बर्तन भिगोकर रखें। कुछ देर बाद उन्हें नॉर्मल तरीके से धोकर कपड़े से साफ करके रख लें।

कांच के बर्तनों के साथ आपको सावधानी बरतने की भी खास जरूरत होती है। उन्हें हमेशा एक तौलिए की मदद से पकड़े ताकि उनमें गंदे हाथ न लगे और वो फिसले भी नहीं। साथ ही अपने कांच के बर्तनों को दूसरे बर्तनों से अलग धोएं।

इन तरीकों से आप भी अपने कांच के बर्तनों को चमकाएं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।