Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

इस भारतीय किस्म के आम की विदेशों में है High Demand, नहीं जानते तो अब जान लीजिए

भारत में आम के कई वैरायटी मौजूद हैं, जिसमें से आप आम के इन किस्मों की विदेशी बाजारों में भारी मांग है, चलिए जानते हैं इसके बारे में। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-01, 14:53 IST
which mango is Huge demand in foreign countries

गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही मार्केट में आम की डिमांड बढ़ जाती है। भारत में लोग जितना ज्यादा चिलचिलाती धूप और गर्मी को नापसंद करते हैं, उतना ही इस सीजन में आने वाले फल आम की हाई डिमांड रहती है। आम को फलों का राजा कहा जाता है, भारत में आम के कई किस्म पाए जाते हैं, जिसमें से कुछ इस तरह से है। भारतीय आम के मशहूर किस्मों में है सुंदरी, तोतापुरी, दशहरी, लंगड़ा, केसर, चौसा, कलमी हापुस और अल्फांसो आदि। आम के इन किस्मों की भारत में ही नहीं विदेशों में भी भारी डिमांड है। बता दें कि आम के इस सीजन का भारतीय ही नहीं विदेशी भी इंतजार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में कुछ ऐसे आम के किस्म हैं, जो विदेशों में नहीं पाए जाते हैं। इसलिए आम के इन भारतीय किस्मों को चखने के लिए विदेशी साल भर इंतजार करते हैं। विदेशों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले आम में है अल्फांसो या हापुस। चलिए जान लेते हैं, आखिर क्यों अल्फांसो आम की डिमांड विदेशों में क्यों है।

अल्फांसो आम की है विदेशों में डिमांड

which mango is highly demanded in foreign country

भारत के इस अल्फांसो आम की डिमांड भारत में ही नहीं विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। विदेशों में अल्फांसो की अच्छी-खासी डिमांड होने के कारण किसानों इससे बहुत अच्छा मुनाफा मिलता है। इस आम के अच्छे स्वाद, रंग और मिठास के कारण इसे लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। एक बार यदि आपने अल्फांसो आम खाना शुरू कर दिया तो आपको भी नहीं पता चलेगा कि कब आप दो-चार आम खत्म कर दिया है। कहा जाता है कि अल्फांसो आम के अंदर एंजाइम का कॉम्बिनेशन होता है, जो इसके स्वाद को बढ़ाता है। खाने में स्वादिष्ट होने के कारण ज्यादातर लोग इस आम को खाना पसंद करते हैं। देसी और विदेशी दोनों ही  मार्केट  में इस आम की हाई डिमांड के कारण किसान भी इस आम की पैदावार में बढ़ोतरी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इस रेसिपी से मिनटों में बनाएं आमरस, खाते ही हो जाएंगे स्वाद के दीवाने

अल्फांसो आम के बारे में

What is the most demanding mango in the world

अल्फांसो आम को देसी भाषा में हापुस आम के नाम से भी कहा जाता है। इस आम का रंग गहरा पीला होता है और इसे सेहत के लिहाज से भी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। यदि आप बिना केमिकल की मदद से पकाए हुए आम का सेवन करते हैं, तो यह आपके सेहत के लिए लाभदायक होगा। अल्फांसो में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई का बढ़िया स्रोत पाया जाता है, जो पाचन क्रिया के लिए लाभदायक है। हापुस या अल्फांसो को साधारण खाने के साथ-साथ इससे आम रस, मैंगो शेक, मैंगो बर्फी और आम जूस समेत कई सारी रेसिपी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मैंगो जैम बनाते वक्त न करें ये गलतियां, लंबे समय तक कर पाएंगे स्टोर

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।