Tips: मैंगो शेक बनाते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान

गर्मियों के मौसम के आते ही लोग आम के आने का बेसब्री से इंतजार करने लग जाते हैं। फलों के राज आम की कई वैरायटी आती हैं, मगर मौसम की शुरुआत में सबसे पहले आम की जो वैरायटी आती है वह मैंगो शेक के लिए बेस्ट होती है। ऐसे में केवल बाजार में ही नहीं बल्कि घर पर भी लोग मैंगो शेक बनाते हैं।
मैंगो शेक सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही यह टेस्ट बड को भी पैंपर करता है। मगर बहुत लोगों की शिकायत होती है कि उनका मैंगो शेक बाजार जैसा टेस्टी नहीं बन पाता। ऐसे में आप अगर कुछ टिप्स को फॉलो करती हैं तो आप कम पैसों में बाजार जैसा टेस्टी मैंगो शेक घर पर ही पी सकती हैं।
आज हम आपको मैंगो शेक बनाते वक्त कुछ ध्यान रखने वाली बातें बताएंगे। इन बातों को फॉलो करें और टेस्टी मैंगो शेक घर पर ही बनाएं।

किस तरह का दूध करें इस्तेमाल
अच्छा और स्वादिष्ट मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही दूध का इस्तेमाल करें। मैंगो शेक के लिए दूध हमेशा उबला हुआ और ठंडा होना चाहिए। कई लोग रॉ मिल्क से ही मैंगो शेक बना लेते हैं। हालांकि, इस तरह भी मैंगो शेक बन जाता है, मगर इस स्थिति में आपको मैंगो शेक तुरंत पी लेना चाहिए क्योंकि इस तरह के मैंगो शेक को स्टोर करने पर वह फट सकता है और उसका स्वाद भी खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, मैंगो शेक बनाने के लिए अगर आपने दूध को उबाला है तो उसे तुरंत इस्तेमाल न करें। बल्कि आपको पहले दुध को ठंडा कर लेना चाहिए और उसके बाद ही दूध का इस्तेमाल करना चाहिए।(मैंगो शेक में होती है कितनी कैलरी)
कब डालें चीनी
वैसे तो आप चीनी का इस्तेमाल मैंगो शेक बनाने की शुरुआत में ही कर सकती हैं। इसके लिए आप जब दूध में आम काट कर डालें तब ही साथ में चीनी डाल दें और मिक्सी में इसे पीस लें। अगर आप शुगर फ्री का इस्तेमाल करती हैं तो फिर आपको इसे बाद में ही डालना चाहिए। अगर आप मैंगो शेक में पहले चीनी डालना भूल गई हैं तो आपको बाद में पाउडर वाली चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मी में दो तरीक़ों से बनाएं पंकज भदौरिया की स्पेशल आम पन्ना रेसिपी

कैसा होना चाहिए आम
मैंगो शेक बनाने के लिए बाजार में अलग से आम आते हैं। वैसे आम की कुछ वैरायटी जैसे तोतापरी आम और बादाम आम को मैंगोशेक के लिए सबसे अच्छा माना गया है। अगर आप घर पर परफेक्ट बाजार जैसा आम बनाना चाहती हैं तो आपको आम की यह दो वैरायटी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आम बहुत अधिक खट्टा न हो। अगर आम खट्टा होगा तो मैंगो शेक का स्वाद बिगड़ जाएगा। इतना ही नहीं, खट्टे आम से दूध के फट जाने का भी डर रहता है।(अगर ये 5 बीमारियां है तो न खाएं आम )
मार्केट जैसा मैंगो शेक बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर आपको बाजार जैसा मैंगो शेक बनाना है तो आपको उसमें मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स भी मिलाने चाहिए। अगर आप चाहें तो मौंगो फ्लेवर का शुगर सिरप भी मैंगो शेक में मिला सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आम से बनी इन तीन हेल्दी ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत
न करें ये गलतियां
- मैंगो शेक बनाते वक्त भूल से भी कोई दूसरा फल उसमें न मिलाएं।
- मैंगो शेक को स्टोर करने की भी भूल न करें। इससे उसका स्वाद खराब हो जाएगा और सेहत के लिए भी वह नुकसानदायक हो जाएगा।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी किचन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।