लोहे की कड़ाही में बर्फ रगड़ने से क्या होगा? 80% लोग नहीं जानते होंगे कितने कमाल का है यह हैक

What Will Happen if You Rub Ice on an Iron Kadai: किचन में कुछ काम इतने मुश्किल लगते हैं कि उनको करने की हिम्मच ही नहीं होती। ऐसे में आप सोशल मीडिया पर वायरल हैक्स की मदद ले सकते हैं। क्या आपको पता है लोहे की कड़ाही में बर्फ रगड़ने से आपके कितने काम आसान हो सकते हैं? आइए जानें, लोहे की कड़ाही पर बर्फ रगड़ने से क्या होता है?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-09, 12:29 IST
What Will Happen if You Rub Ice on an Iron Kadai

What Happens if You Put Ice Cubes on Hot Iron Pan: किचन के कुछ काम इतने मुश्किल होते हैं कि उन्हें करने में नानी याद आ जाती है। सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन एक ऐसा हैक वायरल होता है, जो कई मुश्किल कामों को चुटकियों में निपटा देता है। अक्सर लोग कुछ हैक्स को बेकार का समझ लेते हैं, लेकिन वही हैक आपके महंगे और मुश्किल कामों को आसान कर सकते हैं। इसी तरह एक हैक इन दिनों खूब चर्चा में है। लोहे की कड़ाही में बर्फ डालने वाला हैक काफी काम का है। लोहे की गरम कड़ाही में बर्फ घिसने वाला हैक इंटरनेट पर वायरल है। इस ट्रिक से आपकी मेहनत भी काफी बचेगी। आपको भी जानकर हैरानी होगी कि इससे आपके कितने काम आसान हो सकते हैं।

क्या आपने लोहे की कड़ाही में बर्फ डालने वाले हैक के बारे में सुना है? आप सोच रहे होंगे कि भला लोहे की कड़ाही में बर्फ डालने से क्या होगा? इससे आपके बहुत ही मुश्किल काम आसान हो सकते हैं। किचन का यह हैक एक बार आजमा लिया, तो आप बार-बार इसे ट्राई करेंगी। आइए जानें, गरम लोहे की कड़ाही में बर्फ घिसने से क्या होता है?

चिकनाई और गंदगी होगी साफ

अगर आपकी लोहे की कड़ाही में चिकनाई, तेल की मोटी ग्रीस और गंदगी चिपकी है, जिसे साफ करना आपको नामुमकिन लग रहा है, उसे भी आप इस हैक से साफ कर सकते हैं। इसके लिए लोहे की कड़ाही को हाई फ्लेम पर गरम करें। अच्छे से गरम होने पर इसमें सावधानी से बर्फ के टुकड़े डालें। इसे करछी की मदद से पूरी कड़ाही में घुमा लें। ऊपर से इसमें लिक्विड सोप की कुछ बूंदे भी डाल लें। इस ट्रिक से लोहे की कड़ाही सारी ग्रीस और चिकनाई बहुत ही आसानी से साफ हो जाएगी।

कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना

Food will not stick to the pan

अगर खाना बनाते हुए आपकी कड़ाही में भी खाना चिपकने लगता है, तो बर्फ वाला हैक आपके काम आ सकता है। गरम कड़ाही में बर्फ को डालकर अच्छे से घुमाएं। इसमें थोड़ा-सा तेल भी डाल लें। इसके बाद, बर्फ को पूरी तरह से पिघलने दें। इस ट्रिक को आजमाने के बाद सब्जी बनाने पर आपकी कड़ाही में खाना बिल्कुल नहीं चिपकेगा।

लोहे की कड़ाही से जंग कैसे हटाएं?

How to remove rust from iron pan

लोहे के बर्तनों को धोने के बाद अगर पानी सही से ना सूखे, तो उन पर जंग लग जाता है। ऐसे में लोहे की कड़ाही में लगे जंग को आप बर्फ वाले हैक से ठीक कर सकते हैं। इसके लिए कड़ाही को अच्छे से गरम करें। उसमें 1 चम्मच तेल डालें और उसे जलाने के बाद ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर पिघला लें। इससे बर्फ के पिघलते ही सारा जंग भी आसानी से निकल जाएगा। पानी जलने पर इसे सूती कपड़े से रगड़कर पोंछ लें।

यह भी देखें-बर्तन रखने वाले किचन कैबिनेट की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • लोहे की गरम कड़ाही में बर्फ रगड़ने से क्या होता है?

    लोहे की गरम कड़ाही में बर्फ घिसने से जंग और चिकनाई आसानी से साफ हो सकती है।
  • लोहे की कड़ाही में तेल और बर्फ को गरम करने से क्या होगा?

    लोहे की गरम कड़ाही में तेल और बर्फ साथ में डालने से जंग दूर होगा। इसके अलावा, इससे खाना बर्तन में चिपकेगा भी नहीं।