बारिश में लाल चीटियां ने बिल से निकलकर किचन में बना लिया है ठिकाना, यह 1 जादुई नुस्खा करेगा नौ-दो ग्यारह

How to get rid of ants in the kitchen home remedies: बारिश के मौसम में यदि चींटियों ने बिल से निकलकर आपके किचन में घर बना लिया है, तो आज हम आपको इन्हें भगाने का बढ़िया और आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जिसको आप भी आजमाकर देख सकती हैं।
red ants in kitchen

Kitchen Hacks: बरसात का मौसम अच्छा लगने के साथ कई बार मुश्किलें खड़ी कर देता है। इस मौसम में कीड़े-मकौड़ों का निकलना वैसे एक आम समस्या है। दरअसल, मानसून सीजन में वातावरण में काफी उमस बढ़ जाती है। जिसकी वजह से कीड़ों के बिलों में पानी भरने के साथ घुटन होने लगती है। इस वजह से वो बिल से बाहर निकलकर बाहर आने लगते हैं। ताकि कुछ ठंडक और आराम मिल सके, लेकिन जब यह कीड़े बाहर निकलते हैं तो हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर देते हैं। ऐसे में यह बिल से निकलकर घर के हर कोने और बगीचे आदि में मंडराने लगते हैं।

खासकर आपने देखा होगा बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा चींटियां आतंक मचाती हैं। दरअसल, चीटियां खाने-पीने की चीजों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। ऐसे में किचन इनके लिए सबसे अच्छा ठिकाना होता है। ऐसे में रसोई में जरा सा भी कुछ फैलने पर यह तुरंत बिल से बाहर आकर वहां झुंड बना लेती हैं। इस मौसम में ज्यादातर लाल चींटियां ज्यादा नजर आती हैं, कभी-कभी ये बहुत जोर से काट भी लेती हैं। जिससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अब ऐसे में इन लाल चींटियों को जल्द से जल्द किचन से नो-दो ग्यारह करना जरूरी होता है। अगर आपके भी किचन में लाल चींटियों ने डेरा जमा लिया है और आप इन्हें भगाने का हर उपाय कर चुकी हैं, तो आज हम आपके लिए एक आसान घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं। आइए इस लेख में जान लेते हैं लाल चींटी रसोई में भगाने का तरीका।

लाल चींटियों को रसोई से कैसे भगाएं?

आवश्यक सामग्री

  • पिपरमेंट का तेल
  • नीम की निंबोरी
  • नीम की पत्तियां
  • विनेगर
  • चूना

पहला तरीका

  • इसके लिए आपको नीम के पेड़ से पत्तियां और और निंबोरी तोड़ लेनी है।
  • अब निंबोरी को मिलकर जार में डालकर पीस लेना है।
  • फिर आप एक बर्तन में पानी भरकर गैस पर रखें।
  • इसमें आपको निंबोरी का पेस्ट और नीम की पत्तियां डालकर उबाल लेना है।
  • इस पानी को आप छान लें और थोड़ा ठंडा कर लें।
  • अब आप इस पानी में पिपरमेंट का तेल डालकर मिक्स करें।

how to get rid of red ants in kitchen

  • इसके बाद आप थोड़ा विनेगर और चूने का पाउडर भी मिला दें।
  • इस घोल को आप एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
  • अब आप इसे अपने किचन के फ्लोर, कैबिनेट्स और स्लेब पर छिड़क दें।

red ants

  • जहां आप इस स्प्रे को छिड़केंगी आपको उस जगह पर के भी चींटी नजर नहीं आएगी।

दूसरा तरीका

red ants in kitchen

  • फिर आप इस पेस्ट में चूने का पाउडर और पिपरमेंट का तेल मिलाएं।
  • इस मिश्रण की आपको छोटी-छोटी गोलियां बना लेनी हैं।
  • अब इन गोलियों को विनेगर के घोल में डुबोकर किचन में जगह-जगह पर रख दें।
  • इन गोलियों की स्मेल से चींटियां आसपास भटकेंगी नहीं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP