भीषण गर्मी में भी मटके का पानी रहेगा फ्रिज जैसा चिल्ड, बस लगाएं यह 1 सफेद रंग का घोल

Useful tips to cool matka water: गर्मियों में हर कोई ठंडा-ठंडा पानी पीना पसंद करता है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में बस एक गिलास ठंडा शरीर को ठंडक का एहसास करा देता है। गर्मी के मौसम में वैसे तो तरल पदार्थ पीने की काफी सलाह दी जाती है। ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे और लू, गर्मी आदि लगने की संभावना कम हो जाए। आज के मॉडर्न युग में अधिकतर घरों में आपको फ्रिज देखने को मिल जाएगा। इसमें पानी बहुत ही कम समय में ठंडा हो जाता है। इसके अलावा फ्रिज खाद्य पदार्थों के खराब होने से बचाने और बर्फ आदि के लिए भी इस्तेमाल होता है।
कुछ लोगों का मानना है कि रेफ्रिजरेटर का ठंडा पानी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जिसके चलते आज भी बहुत घरों में लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। मटके का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। ऐसे में आज भी लोग फ्रिज की बजाय मटके का पानी पीते हैं। मटके का पानी जोड़ों के दर्द और वेट लॉस में भी मदद करता है। अक्सर आपने देखा होगा ज्यादा गर्मी में मटके का पानी ज्यादा ठंडा नहीं हो पाता है। ऐसे में हमें इसे ठंडा बनाए रखने के लिए कुछ उपाय करने पड़ते हैं। तब जाकर हमें मटके में फ्रिज जैसा ठंडा मिलेगा। यदि आपके घर में भी मटका है और आपको उसका ठंडा पानी पीना है तो आज हम आपको एक घरेलू लेप बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप अपने मटके के बाहरी सतह पर लगाकर भीषण गर्मी में भी चिल्ड पानी पी सकती हैं।
गर्मियों में मटके का पानी ठंडा रखने के लिए लगाएं ये लेप (How to Cool Matka Water)

आवश्यक सामग्री
- चूना पाउडर
- गेरू पाउडर
- फेविकॉल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में चूना पाउडर लें

- अब गेरू को तोड़कर उसका भी पाउडर बनाकर इसमें मिक्स कर दें।
- दोनों पाउडर को अच्छी तरह मिला लें।
- ऊपर से फेविकॉल डालकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में मटका खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 4 जरूरी बातें, वरना नहीं मिलेगा ठंडा पानी

- अब पेंट वाले ब्रश की मदद से इस लेप को मटके के बाहरी सतह पर लगाएं।
- अब इसको धूप में अच्छी तरह से सूखने के लिए रख दें।
- सूख जाने के बाद मटके में पानी भरें। आप देखेंगे अपनी खूब ठंडा होने लगेगा।
ये भी पढ़ें: मटके को साफ करते हुए कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती? जानें साफ करने का वायरल तरीका
दरअसल, चूना पर गेरू दोनों ही ठंडक प्रदान करने वाली चीजें हैं। ऐसे में इन दोनों चीजों का फेविकॉल में मिलाकर लेप लगाने से पानी ठंडा बना रहता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/herzindagi
- मटके का पानी कैसे ठंडा रखें?
- गर्मियों में मटके का पानी ठंडा रखने के लिए आप उसकी बाहरी सतह पर गेरू, चूना और फेविकॉल का लेप लगाएं।
- मटके को कैसे साफ करना चाहिए?
- मटके को कभी भी हाथ डालकर नही साफ करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।