herzindagi
the difference between tamari and soy sauce

एक जैसे दिखते हैं Tamari और सोया सॉस, जानें क्या है अंतर?

तमारी सॉस बिल्कुल सोया सॉस की तरह दिखता है। यह जापानी सॉस और इसे अलग तरह से बनाया जाता है। चलिए आपको बताएं कि यह आम सोया सॉस से किस तरह से अलग होता है।
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 15:34 IST

वेस्टर्न व्यंजनों का चलन इतना बढ़ गया है कि आज इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री भी बाजार और सुपरमार्केट में उपलब्ध रहती हैं। चाइनीज इंग्रीडिएंट्स के साथ-साथ कोरियाई और जापानी व्यंजन और मसाले भी मिलने लगे हैं। आज जिस जापानी व्यंजन के बारे में हम बात करने वाले हैं, वो एक तरह का सोया सॉस ही है।

मगर यह हमारे घरों में उपयोग होने वाले सोया सॉस से काफी अलग है।  यह जापानी सोया सॉस है जिसे तमारी कहा जाता है। दोनों ही एक जैसे दिखते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर ऐसे हैं, जो इसका स्वाद लेने पर ही समझ आ सकते हैं। 

अगर कभी आप जापाीन व्यंजन बनाएं, तो इस सॉस की आवश्यकता आपको जरूर पड़ेगी। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से बताएं कि इन दो तरह के सॉसेस के बीच में क्या अंतर है?

तमारी सॉस क्या है?

what is tamari sauce

तमारी एक जापानी सॉस है जिसे सोया और चावल से मिलाया जाता है। आपने जापानी मिसो पेस्ट के बारे में सुना और पढ़ा होगा। यह मिसो पेस्ट का ही एक बायप्रोडक्ट है। जब मिसो पेस्ट को दबाया जाता है, तब इससे लिक्विड निकला है। इस तरल पदार्थ को कुछ और समय तक स्टोर करके फर्मेंट किया जाता है। सोया सॉस की तुलना में इस सॉस को बनाने में फर्मेंटेशन का समय ज्यादा लगता है। इसके बाद ही, इसका रंग गहरा और कम नमकीन होता है। इसका उमामी स्वाद होता है और यह सोया सॉस की तुलना में थोड़ा गाढ़ा होता है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों एशियन देशों में पॉपुलर है सोया सॉस?

सोया सॉस क्या है?

क्या आपको पता है कि सोया सॉस चीन में बनाया गया था और इसका उपयोग भी लंबे समय से किया जा रहा है। इसकी उत्पत्ति 2,000 साल पहले चीन में हुई थी। इसे सोयाबीन और गेहूं को फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। इसे एशिया भर में पसंद किया जाता है और इसकी काफी सारी वैरायटी है।  सोया सॉस के दो सबसे आम प्रकार जो आपको किराने की दुकान की शेल्फ पर मिल सकते हैं, वे हैं चीनी सोया सॉस और जापानी शोयू।

यह विडियो भी देखें

कैसे बनाया जाता है तमारी सॉस?

जैसा कि हमने आपको बताया कि यह मिसो पेस्ट का बाप्रोडक्ट है। मिसो पेस्ट से निकाले गए लिक्विड को एक अलग वात में फर्मेंट किया जाता है। जैसे लकड़ी के बैरल में इसे स्टोर किया जाता है और फिर महीनों और वर्षों तक फर्मेंट करने के लिए छोड़ दिया जाता है। 

कैसा होता है इसका स्वाद?

how is tamari sauce taste

अगर आपने जापानी शोयू का स्वाद चखा है, तो आपको पता होगा कि यह उससे एकदम अलग होता है। यह शोयू से काफी डेंस होता है। इसके फ्लेवर में भी आपको रिचनेस का पता लगेगा। मगर यह कम नमकीन होता है। यही कारण है कि यह मीट और शाशिमी के साथ बहुत अच्छा लगता है।

तमारी का उपयोग कैसे किया जाता है?

यह गाढ़ा होता है और यही कारण है कि यह एक बेहतरीन डिपिंग सॉस बन सकता है। ऐसा माना जाता है कि अन्य जापानी सोया सॉस में से इसका स्वाद ज्यादा बढ़िया होता है। इसका उपयोग आप कई तरह से कर सकते हैं। इसे मैरिनेशन में या सीजनिंग के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। यह सॉस किसी भी फीके खाने में फ्लेवर ला सकता है। हालांकि, ज्यादातर इसे मैरिनेशन में इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह मांस या मछली से आने वाली गंध को भी अपने फ्लेवर से खत्म कर सकती है।

यह खाने को फ्लेवर ही नहीं देती, बल्कि शाइन भी जोड़की है इसलिए कई जापानी डिशेज को सिमर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। आप इसके अलावा इस सॉस को पॉस्ता में मिलाकर ट्राई कर सकते हैं। जापानी व्यंजनों के अलावा बाकी वेस्टर्न डिशेज में इसका तड़का लगाकर जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें: Sushi के अलावा भी जापान के ये फूड्स हैं फेमस

क्या सोया सॉस की जगह तमारी सॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है?

कई सारी चीनी डिशेज में सोया सॉस का इस्तेमाल होता है। ऐसा नहीं है कि आप सोया सॉस की जगह तमारी सॉस का इस्तेमाल नहीं कर सकते, मगर ध्यान रखें कि इनका स्वाद अलग होता है। तमारी सॉस गाढ़ा होगा और इसका उमामी फ्लेवर होने के कारण स्वाद थोड़ा तीखा लग सकता है, लेकिन आपकी डिश मजेदार जरूर बनेगी।

तमारी की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?

what to use instead of tamari

अब सवाल है कि अगर तमारी सॉस न हो, तो फिर आप क्या करेंगे? अगर आपकी किसी डिश में तमारी सॉस जरूरी है और वही आपके पास नहीं है, तो आप जापानी शोयू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप मिसो पेस्ट और फिश सॉस को आपस में मिलाकर अपनी डिश को थोड़ा तमारी सॉस जैसा फ्लेवर दे सकते हैं। बस इन दोनों चीजों का उपयोग करते हुए रेशियो का खास ख्याल रखें क्योंकि ये थोड़े ज्यादा नमकीन होते हैं। 

अब अगली बार जब आप जापानी इंग्रीडिएंट्स खरीदेंगे, तो आपको इस सॉस के बारे में भी जानकारी होगी। वहीं, कभी यह न मिले तो आपको पता होगा कि व्यंजन में और क्या डाल सकते हैं।

 

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करे और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगीं के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।