इन ट्रिक्स से पता लगाएं पहाड़ी और कश्मीरी अखरोट के बीच का अंतर

क्या आप जानते हैं अखरोट कई तरह के आते हैं और इनके बीच अंतर भी होता है। यदि नहीं तो आज हम आपको पहाड़ी और कश्मीरी अखरोट के बीच का फर्क समझाने जा रहे हैं।  
Walnut Benefits

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कई तरह के ड्राई फ्रूट्स मार्केट में मिलते हैं। इनमें हर किसी पौष्टिक तत्व अलग होते हैं। वहीं यह मेवा एक नहीं बल्कि कई वैरायटी में आती है। ऐसे में आज हम आपको अखरोट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। दिमाग के शेप का यह ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। यह हमारा दिमाग तेज करने के साथ हड्डियों में होने वाले दर्द आदि को भी खत्म करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में यह वेट लॉस में भी मदद करता है। इसके अलावा अखरोट के सेवन से हड्डियां और स्किन को भी फायदा मिलता है।

आपने बाजार में कई तरह के अखरोट देखे और खाए भी होंगे, लेकिन क्या आप इनके बीच का अंतर जानते हैं। किस तरह यह एक-दूसरे से अलग होते हैं। यदि आपका जवाब नहीं में है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में पहाड़ी और कश्मीरी अखरोट के बीच का फर्क बताने जा रहे हैं। कैसे यह स्वाद से लेकर रंग आदि सभी चीजों में अलग होते हैं। आइए जानें इन दोनों अखरोट के बीच का अंतर।

पहाड़ी अखरोट

chinease walnut

पहाड़ी अखरोट का छिलका थोड़ा कठोर होता है। ऐसे में इसको तोड़ने के लिए काफी मेहनत लगती है। इसके साथ ही यह अखरोट साइज में थोड़े छोटे होते हैं। पहाड़ी अखरोट का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। अगर इसके संग की बात की जाय तो यह बाहर और अंदर की तरफ से डार्क ब्राउन रंग का होता है। इस अखरोट में चिकनाई भी कम होती है। पहाड़ी अखरोट आपको 450 से 500 रुपये तक में मिल जाएगा।

कश्मीरी अखरोट

pahari walnut

कश्मीरी अखरोट का छिलका काफी पतला होता है। जिसके चलते यह आसानी से टूट जाता है। इस अखरोट को आप हाथों से भी फोड़ सकते हैं। इसका साइज बड़ा और गोल होता है। यह खाने में काफी मीठा और हल्के सुनहरे रंग का होता है। इसमें भरपूर चिकनाई और पोषक तत्वों का समावेश होता है। ऐसे में यह शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में इस अखरोट की कीमत भी अधिक होती है। यह आपको 500 से 600 रुपये प्रति किलो में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें:व्रत में खाना है कुछ चटपटा, तो बनाएं मखाना अखरोट की टिक्की

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP