Walnut Shells Reuse: रोजाना हम सभी अपनी दिनचर्या में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनको एक बार यूज करने के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं। फिर चाहें वह किचन मटेरियल हो या इटिंग फूड। कई बार हम सभी ड्राई फ्रूट्स को छिलका सहित खरीद लेते हैं। ड्राई फ्रूट्स में खासतौर से पिस्ता और अखरोट के छिलके को निकालकर फेंक देते हैं। लोगों को लगता है कि अब इनका दोबारा से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अगर आप भी इन छिलकों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आपको बता दें कि अखरोट के अंदर का हिस्सा जितना यूजफुल है उतना ही उसका छिलका। चलिए बताते हैं कि आप इसका इस्तेमाल घर में किस तरह से कर सकती हैं।
छिलके की मदद से सजाएं घर की दीवार
अखरोट के छिलके को फेंकने के बजाय आप इसकी मदद से कम पैसे खर्च कर अपने घर को सजा सकती हैं। चलिए बनाते हैं अखरोट के छिलके से वॉल डेकोरेशन आइटम।
ऐसे करें घर की सजावट
हम सभी अक्सर घर को सजाने के लिए बाजार से हैंडीक्राफ्ट आइटम खरीद कर लाते हैं। इसके बाद इनका इस्तेमाल घर को सजाने के लिए करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इनका रियूज कर घर पर सुंदर और आकर्षक क्राफ्ट बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अखरोट के छिलकों को इकट्ठा करें। अब पेंसिल की मदद से वॉल पर रॉ पेटिंग बनाएं। इसके अलावा इस पेंटिंग को आप कार्ड बोर्ड पर भी बना सकती हैं। इसके बाद इन आर्ट पर अखरोट के टूटे हुए टुकड़े की मदद से डेकोरेशन कर सकती हैं।
हैंगिंग डेकोरेशन आइटम
अखरोट के छिलके पर अलग-अलग रंग वाले पेंट से कलर करें। कलर करने के बाद इन छिलकों को सुखाने के लिए कुछ समय के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इन छिलके में ग्लू की मदद से ऊन की लड़ी को काटकर चिपकाएं। सभी छिलको पर ऊन की डोरी चिपकाने के बाद इन्हें छोटा-बड़ा करके एक साथ बांधे। अब इस हैंगिंग आइटम को आप घर को डेकोरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
अखरोट के छिलके से बनाएं शोपीस
छिलके की मदद से आसानी से शोपीस बना सकती हैं। इसके लिए अखरोट के छिलके के अंदर पेंट कर छोटे-छोटे खिलौने की मदद से सजाएं।
अखरोट के छिलके से बना सकती हैं दीपक
छिलके का इस्तेमाल कर आप दीपक बना सकती हैं। इसके लिए अखरोट के छिलके में मोम और बत्ती डालकर कुछ समय सेट होने के लिए छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें-डिटर्जेंट के खाली पैकेट से बनाएं घर में इस्तेमाल होने वाले सामान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock, Unsplash, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों